बिलासपुर, नवम्बर, 10/2025
लौहपुरुष की जयंती पर निकलेगी ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च… तीन दिवसीय ऐतिहासिक पदयात्रा… स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
बिलासपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य राष्ट्रव्यापी जन अभियान — “सरदार@150 यूनिटी मार्च” का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय पदयात्रा 11 से 13 नवम्बर 2025 तक बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में निकाली जाएगी।
यह यात्रा लौहपुरुष सरदार पटेल की अदम्य नेतृत्व क्षमता, कूटनीतिक कुशलता और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके अटूट समर्पण को नमन करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़ते हुए यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से एक सशक्त राष्ट्रीय चेतना का निर्माण करेगा।
यात्रा का उद्देश्य
“सरदार@150 यूनिटी मार्च” का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी भावना, स्वच्छता, और आत्मनिर्भरता के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। यह यात्रा सरदार पटेल की अमर विरासत को नमन करते हुए भारत के विकास पथ पर जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने का माध्यम बनेगी।
अभियान की झलकियां…
यूनिटी मार्च के दौरान 150 कार्यकर्ताओं का दल संपूर्ण यात्रा में शामिल रहेगा। यात्रा के हर पड़ाव पर राष्ट्र निर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनमें —
स्वदेशी भारत – आत्मनिर्भर भारत का संकल्प,
स्वच्छता दीदीयों का सम्मान,
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण,
युवा विभूतियों का सम्मान,
बाज़ार संपर्क अभियान,
स्थानीय कलाकारों और लोकनृत्यों का प्रदर्शन,
“एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान,
स्वच्छता हेतु श्रमदान,
वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान
जैसी प्रेरक गतिविधियाँ होंगी।
तीन दिवसीय यात्रा कार्यक्रम का विस्तृत विवरण…
पहला दिन – 11 नवम्बर 2025
स्थान: बिल्हा विधानसभा
शुभारंभ: सुबह 11 बजे माँ काली मंदिर प्रांगण, तिफरा से।
मुख्य पड़ाव: राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, शनिचरी, बिलासा चौक, बेलतरा विधानसभा के छोटीडीह, भारत माता चौक, शबरी माता नवीन कन्या महाविद्यालय।
मुख्य कार्यक्रम:
स्वदेशी भारत – आत्मनिर्भर भारत की शपथ।
स्वच्छता दीदीयों का सम्मान (नेहरू चौक)।
भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण (देवकीनंदन चौक)।
बाजार संपर्क अभियान (गोल बाजार)।
युवा आइकॉन का सम्मान एवं सभा (नवीन कन्या महाविद्यालय परिसर)।
रात्रि विश्राम: रतनपुर महामाया धर्मशाला।
दूसरा दिन – 12 नवम्बर 2025
शुभारंभ: माँ महामाया मंदिर दर्शन के उपरांत कोटा नगर की ओर प्रस्थान।
मुख्य पड़ाव: राम मंदिर चौक, जनपद कार्यालय, चंडीमाई चौक, जयस्तंभ चौक (कोटा विधानसभा), थाना सकरी (तखतपुर विधानसभा), वेदपरसदा से मस्तुरी हाई स्कूल (मस्तुरी विधानसभा)।
मुख्य कार्यक्रम:
राममंदिर में दर्शन व सभा।
अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
जयस्तंभ चौक में सुवा नृत्य और स्थानीय कलाकारों का सम्मान।
सकरी में पदयात्रियों का पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत।
वेदपरसदा में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण।
स्व. अमरनाथ साव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सभा।
रात्रि विश्राम: लोरमी, जिला मुंगेली।
तीसरा दिन – 13 नवम्बर 2025
स्थान: लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा।
मार्ग: विश्राम गृह लोरमी से फव्वारा चौक, मुंगेली चौक, गुरुद्वारा चौक, डिण्डौल रोड नहर तक।
मुख्य कार्यक्रम:
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान।
स्वच्छता कार्यक्रम व स्वच्छता दीदीयों का सम्मान।
वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह।
अंतिम सभा एवं महाराणा प्रताप चौक, मुंगेली में यात्रा का भव्य समापन।
यात्रा का उद्देश्य…
“सरदार@150 यूनिटी मार्च” केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, स्वावलंबन और स्वदेशी भावना को पुनर्जीवित करने का आंदोलन है। यह अभियान समाज के हर वर्ग की भागीदारी से सरदार पटेल के उ
स एक भारत – श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने का संकल्प है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized26/02/2026बिल्हा SBI में 2 करोड़ का खेल : कैशियर गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई..
बिलासपुर26/02/2026गोलीकांड अपडेट : फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम…
बिलासपुर26/02/2026लुट कांड का 24 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सराफा एसोसिएशन ने किया सम्मान… सराफा व्यापारियों को एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश…
बिलासपुर25/02/2026बजट बनाम हकीकत — सियासत के आईने में 2026-27 का प्रदेशीय लेखा-जोखा…
