कोरबा, नवम्बर, 11/2025
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया का कोरबा में भव्य स्वागत…
सत्यम यादव (संवाददाता कोरबा जिला)
सोमवार कोरबा जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया का प्रथम आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए कोरबा जिले के विभिन्न मंडलों पाली, चैतमा, कटघोरा, एनटीपीसी, दर्री और कोरबा से सैकड़ों कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
अपने कोरबा प्रवास के दौरान राहुल टीकरिया ने पाली के प्राचीन शिव मंदिर तथा कोरबा स्थित सर्वमंगला देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश के युवाओं की उन्नति और संगठन की मजबूती के लिए माता सर्वमंगला से आशीर्वाद मांगा।

राहुल टीकरिया के स्वागत के उपरांत भाजपा कार्यालय कोरबा में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने और युवा शक्ति को समाजसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में आगे लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी,
कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री अनूप यादव एवं नरेंद्र देवगन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह,
भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती रितु चौरसिया,
युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष विकाश झा, दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, साथ ही जिला के मंत्री पंकज, मोंटी पटेल, विवेक रजवाड़े, श्याम धूरू सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा। युवा कार्यकर्ताओं ने राहुल टीकरिया के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
