बिलासपुर, दिसंबर, 25/2024
- वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव…
वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा सौंपी गई। रवि शुक्ला पत्रकारिता जगत में अपने लंबे अनुभव और समर्पण के लिए पहचाने जाते हैं।
रवि शुक्ला संघ में पिछले कई वर्षों तक जिला अध्यक्ष और दो वर्षों तक संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में संघ ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और पत्रकारों के हितों को सशक्त रूप से संरक्षित किया है।
अपनी नियुक्ति पर रवि शुक्ला ने कहा, “मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संघ का आभार व्यक्त करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के अधिकारों और हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करूं। संघ के उद्देश्यों को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।”
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने रवि शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संघ को और मजबूती मिलेगी।
रवि शुक्ला की यह नियुक्ति पत्रकारिता जगत में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है और इससे छत्तीसगढ़ के पत्रकार समुदाय को नई दिशा मिलेगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
