बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशि कोन्हेर पत्रकार जगत के अमूल्य हीरा थे : देवेन्द्र यादव
बिलासपुर, अप्रैल, 22/2024
प्रेस क्लब एवं प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर की मृत्यु हम सब के लिए अपूरणीय क्षति है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने कहा कि कोन्हेर जी पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष स्थान रखते थे। युवावस्था से ही वे पत्रकारिता के क्षेत्र में चल पड़े और आजीवन पत्रकारिता को ही अपना सब कुछ समझने लगे। श्री कोन्हेर जी विगत साढ़े चार दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत थे। उन्होंने विभिन्न प्रिंट मीडिया सहित इलेक्ट्रानिक मीडिया में रहकर जनहित की मुद्दों को जोर-शोर से उठाते हुए समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों में विशेष स्थान दिया। उनके निधन से आज हम सब लोगों ने एक ऐसे पत्रकार को खो दिया जो हमेशा अपने जूनियर पत्रकारों का मार्गदर्शन करते रहे और विभिन्न विषयों पर अपने से कनिष्ठ पत्रकारों को लिखने के लिए प्रेरित करते रहे। कोन्हेर जी के निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसे भरा नही जा सकता ,बिलासपुर पत्रकार जगत के बड़े स्तम्भ थे जिनके छत्रछाया में अनगिनत पत्रकारों ने पुष्पित पल्लवित हुए ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
