बिलासपुर, फरवरी, 25/2025
“कोटा बचाओ विधायक हटाओ” के नारे… आखिर ऐसा क्या हुआ कि अपनी ही पार्टी के विधायक का कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला… जमकर की नारेबाजी…
छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेशभर में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार का ठीकरा कांग्रेस के बागियों पर फुटा जिसके बाद निष्कासन की कार्रवाई शुरू हुई प्रदेश के कई जिलों में नेताओं कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया। कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर भी अंतर्कलह सामने आई निष्ठावान और पार्टी के प्रति समर्पितो को टिकट ना दे कर कमजोर उम्मीदवार पर दांव खेलने का भी आरोप पार्टी पर लगा है। इन सब से कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।
ऐसा ही मामला बिलासपुर जिले के धर्मनगरी रतनपुर में देखने को मिला जहां कांग्रेस के विधायक अटल श्रीवास्तव पर भी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। यहां भी कांग्रेस को झटका लगा है और बुरी हार हुई है, नाराज कांग्रेस सदस्यों ने विधायक का पुतला फूंका। सोमवार दोपहर रतनपुर के महामाया चौक में कांग्रेस के तत्कालीन ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर मनमानी और दादागिरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी में कहा अटल की दादागिरी नहीं चलेगी, कोटा बचाओ विधायक हटाओ!” प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विधायक ने चुनाव में निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर अयोग्य प्रत्याशियों को टिकट दिया, जिससे पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सूर्या और अन्य कांग्रेस नेताओं ने विधायक अटल पर कई गंभीर आरोप लगाए है उनका कहना है कि पार्टी के ईमानदार, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को छोड़ कर अन्य राजनैतिक पार्टी से आए लोगों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें टिकट दी गई जबकि पार्टी के लोगों पर विश्वास न जता कर विधायक ने उनका अपमान किया जिसकी वजह से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर भी विधायक पर आरोप लगा है देवेंद्र यादव के खिलाफ अपने खास सुदीप श्रीवास्तव को निर्दलीय चुनाव लड़ा कर कांग्रेस में कमजोर करने की कोशिश की। विधायक के पुतला दहन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। महामाया चौक में महिलाओं ने विधायक के पुतले पर चप्पल मारते हुए जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि कोटा को बचाने के लिए विधायक को हटाया जाए। इस प्रदर्शन से कांग्रेस पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष की झलक मिल रही है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाता है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
