July 11/ 2021, बिलासपुर
जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने रविवार को तखतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान SSP झा ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादीयों की शिकायतों को गंभीरता से जांच की जाए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अपराध में अगर पुलिस की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित स्टाफ को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। दीपक झा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी तरह से अपराध को बढ़ाने वाली गतिविधियों को नियंत्रित किया जाएगा। सट्टा, अवैध शराब, नशीले इंजेक्शन, चोरी करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व में हुई चोरियों के संबंध में उन्होंने बताया कि जितने भी पुराने संदिग्ध हैं उनकी पतासाजी कर चोरी की गंभीरता से जांच की जाए इसके अलावा नशीले कारोबार करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही पूरे जिले में मुहिम छेड़े जाने की जानकारी दी। थाने में बैठे फरियादियों से भी जानकारी ली कि वे किस कारण से आए हुए हैं और उनका निराकरण करने के लिए निर्देश दिया इसके बाद एसपी ने थाना परिसर रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया और उपस्थिति स्टाफ से क्षेत्र में आने वाली परेशानियों से भी अवगत हुए।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
