बिलासपुर (छत्तीसगढ़), अगस्त, 24/2025
राज्य स्तरीय स्नेह मिलन व सम्मान समारोह : मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज ने रचा नया इतिहास…
मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज, बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय “स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रविवार, 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे से यश पैलेस, बिलासपुर में आरंभ होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक बिलासपुर तथा श्रीमती पूजा विधानी, महापौर नगर पालिक निगम, बिलासपुर शामिल होंगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के प्रादेशिक नेतृत्वकर्ता एवं समाजसेविकाएँ – पवन सोनी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ इकाई), श्रीमती सरोज सोनी (कोरबा) और श्रीमती आशा सोनी (रायपुर) अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँगी।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि मैढ़ सोनी समाज राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों में स्वर्ण आभूषण व्यवसाय के माध्यम से न केवल अपनी पहचान बना रहा है, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य –
समाज सुधार एवं सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना,
शिक्षा एवं जनसेवा के लिए नई पहल करना,
समाज के गौरवशाली सदस्यों का सम्मान करना,
परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति को संरक्षित रखते हुए भविष्य की योजनाओं पर विमर्श करना है।
समारोह को सफल बनाने हेतु समाज की बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष सजन सोनी (रोडा), सचिव प्रकाश सोनी (बबेरवाल), कोषाध्यक्ष शुभम सोनी (सुनालिया) सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी एवं परिवारजन तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।
यह आयोजन न केवल समाज के सामूहिक एकजुटता का प्रतीक होगा, बल्कि आगामी पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक पहल साबित होगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
