बिलासपुर, अगस्त, 24/2025
तीज पर्व पर करमा गांव में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन का साड़ी वितरण, बुजुर्गों का किया सम्मान…
बिलासपुर। सीपत विकासखंड के ग्राम करमा में रविवार को स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा तीज पर्व के अवसर पर भव्य सामाजिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया, वहीं बुजुर्गों का सम्मान कर उन्हें गमछा पहनाकर आदर जताया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं सिद्धा फाउंडेशन का यह कार्य सराहनीय है। समाज की जरूरतमंद महिलाओं और बुजुर्गों के बीच त्योहार की खुशी बांटना वास्तव में अनुकरणीय पहल है। ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और आपसी विश्वास का रिश्ता मजबूत होता है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा ने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख त्यौहार है और इस अवसर पर फाउंडेशन का प्रयास रहा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक साड़ी पहुंचाई जा सके।

सचिव गंगा निषाद ने बताया कि फाउंडेशन लगातार समाज में एकजुटता और सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्यरत है। उनका कहना था कि संस्था का लक्ष्य हर वर्ग तक पहुंच बनाकर सामाजिक सौहार्द्र और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रामदत्त गौरहा, सरपंच नंद राम साहू, वार्ड पंच रानू गौरहा, नवीन दुबे, मोनिका तिवारी, हर्षप्रीत छाबड़ा, अवनी वाशिंग, पूजा तिवारी, ईशान्या साहू, राजेश गौरहा, राजकुमार कश्यप, जीवन साहू, समरिन साहू, लोहारसन कश्यप, उद्धव कश्यप, अनूज शर्मा, भुवन तिवारी, रामाधार, दशरथ साहू सहित सीपत थाना स्टाफ, बड़ी संख्या में ग्रामीण और फाउंडेशन के सदस्य शामिल हुए।

गांव में आयोजित इस कार्यक्रम ने तीज त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दिया। महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
