बिलासपुर, अगस्त, 24/2025
जश्ने मिलादुन्नबी की आमद पर स्पिन बादशाह वेलफ़ेयर फाउंडेशन का अनोखा जश्न – वृक्षारोपण से दी पर्यावरण संरक्षण की सौगात
बिलासपुर। जश्ने मिलादुन्नबी के मुबारक महीने की आमद से पहले ही जश्न और नेकी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में स्पिन बादशाह वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल करते हुए दरगाह हज़रत मूसा शहीद, रतनपुर मैदान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने अपने प्यारे नबी, सरकारे दो आलम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की मोहब्बत और उनकी तालीमात को याद करते हुए पेड़ लगाए।
मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है बल्कि यह इंसानियत की सेवा और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमानत भी है। इस नेक अमल के जरिए समाज को संदेश दिया गया कि इस्लाम सिर्फ इबादत तक सीमित नहीं है, बल्कि इंसानियत और प्रकृति की हिफ़ाज़त भी उतनी ही जरूरी है।

फाउंडेशन के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने कहा कि जश्ने मिलादुन्नबी के मौके पर हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार नेकी के कामों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त अहले बैत के सदके में इस नेक पहल को कबूल करे और शामिल सभी भाइयों को दुनिया और आख़िरत दोनों में सिला अता फरमाए।
कार्यक्रम के समापन पर इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसे प्रयासों से समाज में भाईचारे, मोहब्बत और पर्यावरण संरक्षण का पैग़ाम दूर-दूर तक फैलेगा। इस अनूठे आयोजन ने जश्ने मिलादुन्नबी की शुरुआत को और भी खास बना दिया।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
