सुकमा/बिलासपुर, 15/2024
अंधविश्वास : लाठी से पीट कर 5 लोगो की हत्या… जादू टोने के शक में बिछ गई लाशे…
कोंटा के इटकला गांव में जघन्य हत्याकांड हुआ है जहां एक परिवार अंधविश्वास की भेंट चढ़ गया है। जादू टोने के शक में गांव के ही लोगो ने पीट पीट कर 5 लोगो की हत्या कर दी है मरने वालो में 3 महिलाए और 2 पुरुष है। रविवार को हुई इस घटना ने गांव के लोगो को दहशत में डाल दिया है। सूचना पर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र माने जाने वाले सुकमा जिले के कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास स्थित इटकला गांव में घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल क्षेत्र गांव के लोगो को एक परिवार पर शक हो रहा था की वे लोग जादू-टोने का अभ्यास कर रहे है। , जिससे उन्हें व्यक्तिगत और सामुदायिक हानि हो रही थी। और इस बीच गांव में कुछ बच्चे भी बीमार पड़ रहे थे ग्रामीणों को लगा कि जादू टोने की वजह से ऐसा हो रहा है। ग्रामीणों ने फिर बैठक बुलाई और सभी एक राय हो कर परिवार के घर आए और उन पर लाठी डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। लाठियों के वार से सभी की मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना थाने में दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में जादू टोने और अंधविश्वास में की गई हत्या की यह पहली घटना नही है पूर्व में भी कई घटनाएं घट चुकी है। हाल ही में बलौदा बाजार में भी ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमे एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

मृतक…
मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी (32 वर्ष), मौसम अरजो (32 वर्ष), और करका लच्छी (43 वर्ष) के रूप में हुई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
अपराध28/08/2026हत्या या सुसाइड ? खेत में मवेशियों को लेकर विवाद,, मारपीट का आरोप, जहर सेवन और फिर ग्रामीण की मौत,, आखिर क्या है सच,, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज…
अपराध28/08/2026एक्वा स्पा फिर विवादों में : सेन बंधुओं पर एक ही दिन दो थानों में FIR, महिला कर्मचारी से बदसलूकी से लेकर पत्रकार को धमकी तक के आरोप…
