मानिकचौरी गोलीकांड कर फरार हो रहे आरोपी लगे पुलिस के हाथ….. पुराने विवाद में मारी थी गोली… गांजा तस्करी के पैसों से खरीदी थी देसी पिस्टल…
बिलासपुर, अक्टूबर, 11/2022
दो दिन पहले रविवार की रात को मस्तूरी से लगे पचपेढ़ी थाना के मानिकचौरी में गुटखा के नाम पर बच्चे को मौत के घाट उतारने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय है। पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने खुलासा किया कि दोनो आरोपियों को ट्रेन से यात्रा करने के दौरान पकड़ा गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश भाग रहे थे। आरोपियों से घटना में उपयोग हुई मोटससायकल और पिस्टल को बरामद किया गया है। आरोपियों ने हत्या किए जाने की वजह पूर्व की रंजिश को बताया। पूरे घटना क्रम में बलौदाबाजार पुलिस की भी अहम् भूमिका रही।
पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने खुलासा किया कि मस्तूरी थाना के मानिकचौरी गोलीकांड के नामजद दोनो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की रिकार्ड कम समय में धर पकड़ में शामिल टीम को घोषणा के अनुसार 15 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

बिलासपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में गुटखे के दाम के बदले गोली मारने वाले दोनों आरोपियों और उन्हे शह देने वाले वीर सिंह को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान पुलिस ने उन्हें उसलापुर और करगी रोड के बीच में ट्रेन से पकड़ा है। घटना में प्रयुक्त कट्टे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर एसएससी पारुल माथुर ने बताया कि..घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू भाटापारा से ट्रेन बैठकर भागने की फिराक में थे, उन्होंने सारनाथ एक्सप्रेस का सहारा लिया था इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर चलती ट्रेन में दोनों आरोपियों और शह देने वाले को धर दबोचा।

9 अक्टूबर की दरमियानी रात बिलासपुर के पचपेड़ी थाना अंतर्गत आने वाले मानिकचौरी ग्राम में देर रात 9 बजे नंद किशोर साहू और भूपेंद्र पोर्ते देर रात नशे की हालत में गुटखा लेने दुकान पहुंचे थे। जहां 17 वर्षीय अनीस अजय ने उन्हें गुटखे दिया और बदले में पैसे मांगे, पैसे न देने के लिए आरोपी नाबालिग से विवाद करने लगे और उस पर हमला कर दिया।इस दौरान आरोपियों ने उसके परिवार वालों पर भी हमला किया था, अचानक आरोपियों ने कट्टा निकाला और अनीश अजय के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए, आनन-फानन में अनीस अजय को इलाज के लिए मस्तूरी ले जाया जा रहा था।

इस दौरान उसने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि दुकानदार और आरोपियों के बीच होली के समय से विवाद चल रहा था और घटना को अंजाम देने वाले दिन दोनों आरोपी नशे की हालत में गुटखा लेने दुकान पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया था मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ईनाम की भी घोषणा की थी।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
