डबल इंजन सरकार ने देश को कर्ज में डुबोया… देश के प्रत्येक व्यक्ति पर सवा लाख से ऊपर का भार : पूर्व विधायक शैलेश…
मोदी जी रुपया दफन करते जा रहे है अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में रुपया लगातार गिर रहा है…
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देश की चिंता नहीं,शो बाज़ी में देश बर्बाद हो रहा है…. देश और प्रदेश के वित्तीय हालात ख़तरे में – शैलेश
देश पर 167 लाख करोड़ और 60 दिनों की विष्णु सरकार ने लिया 13 हज़ार करोड़ कर्ज…
बिलासपुर, फरवरी, 29/2024
आम तौर पर सरकारे कर्ज लेती है लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले साठ दिनों की विष्णु सरकार बिना काम किये प्रदेश को तेरह हज़ार करोड़ के अधिक कर्ज में डूबा दिया है। पिछली कांग्रेस की सरकार ने प्रत्येक साल दस हज़ार करोड़ कर्ज लिया था और छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने सिर्फ़ दो माह में इतना कर्ज ले लिया है इससे साफ़ ज़ाहिर है कि विष्णु सरकार का वित्तीय प्रबंधन सही नहीं है और जनता से जो झूठे वादे किए है वो पूरे नहीं होने वाले है।कांग्रेस सरकार पर जो आरोप लगाते थे वो सब चाल थी बीजेपी की,ये साबित होता है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और जीएसडीपी इतना नहीं है कि इतना जल्दी इतना बड़ा कर्ज लिया जाय।प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भी शो बाज़ी का शिकार हो गये है और देश को भ्रमित कर रहे है।
डबल इंजन की सरकार तेज़ी से देश को कर्ज में डूबा रही है 2014 में देश के ऊपर कर्ज 55 लाख करोड़ था जो कि मोदी की ग़लत नीतियों से केवल दस साल में लगभग 170 लाख करोड़ हो गया है, यह मज़ाक़ नहीं है सच्चाई है देश के प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर सवा लाख से अपर का कर्ज हो गया है मोदी जी की शो बाज़ी में और अंतर राष्ट्रीय बाज़ार में रुपया गिरता जा रहा है। रुपया वेंटिलेटर का आरोप लगाने वाले मोदी जी ने रुपये को दफन कर दिया है और उफ़ तक नहीं है शो बाज़ी के चक्कर में। मोदी सरकार एफ़ आर बी एम एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर रही है। जो देश के लिए ख़तरा है।
देश और प्रदेश का वित्तीय प्रबंधन ख़राब होने से सेवा, सामाजिक, व्यावसायिक, किसान, युवा, महिला, उद्योग, व्यापार पर असर पड़ रहा है और देश में निजीकरण इसलिए होता जा रहा है जिसका अन्दाज़ अभी नहीं लगाया जा रहा है। देश और प्रदेश की जनता से झूठा वादा करके सत्ता में धर्म की आड़ में केवल खेल हो रहा है कुछ चंद उद्योगपति को मुनाफ़ा हो रहा है और बाक़ी देश की जनता कर्ज में डूबती जा रही है क्या यही है डबल इंजन की सरकार का दम ??
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
