हिंन्दू नव वर्ष आयोजन समिति की महाबैठक 3 मार्च को आयोजित… भव्य शोभायात्रा के लिए बनेगी रूप-रेखा…
बिलासपुर, फरवरी, 28/2024
हिंन्दू नव वर्ष आयोजन समिति की प्रथम महाबैठक 3 मार्च को आहूत की गई है। विगत 9 वर्षों से हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के द्वारा विक्रम संवत के प्रथम दिवस चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। यह शोभा यात्रा स्थानीय पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर अंत में तिलक नगर हनुमान जी के मंदिर में चरणों में समर्पित हो जाती है।

समिति के द्वारा इस वर्ष भी नगर के सभी प्रभुत्वजनों, सामाजिक संस्थाओं विभिन्न सामाजिक अध्यक्षों एवं माताएं और बहनों को हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति की और से आमंत्रित किया गया है और महा बैठक का आयोजन दिनांक 3 मार्च 2024 दिन रविवार दोपहर 3:00 बजे खाटू श्याम बाबा मंदिर पुराना श्याम टॉकीज के पास के हाल में रखी गई है। इस बैठक में सभी सामूहिक रूप से चर्चा और विचार करके शोभायात्रा की भव्यता महत्व को किस तरह और बढ़ाया जाए का सार्वजनिक निर्णय लेंगे इस शोभायात्रा का इस वर्ष मिल का पत्थर स्थापित हो रहा है कि लगातार निरंतर एक ही बैनर के तले की शोभायात्रा अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रही है ।

इस शोभायात्रा के आयोजन समिति का ना ही कोई अध्यक्ष ना ही कोई सचिव सभी समान रूप से एक धर्म प्रेमी कार्यकर्ता के रूप में हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति को प्रभु के कार्य समझकर करते आ रहे हैं इस आयोजन के लिए नगर के सभी प्रबुद्ध जनों को उक्त बैठक में आमंत्रित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने सभी से एकजुट होकर बड़ी संख्या में उपस्थित होने निवेदन किया गया है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
