बिलासपुर, फरवरी, 05/2026
“शराब घोटाले की जड़ें बहुत गहरी, आने वाले समय में होंगे और खुलासे : अरुण साव”
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिलासपुर के सिम्स ऑडिटोरियम में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य रूप से शामिल हुए।
समारोह के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शराब घोटाले और कवासी लकमा को मिली अंतरिम जमानत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला एक संगठित क्रिमिनल सिंडिकेट के रूप में अंजाम दिया गया था। इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, यह प्रदेश ने देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले की जड़ें काफी गहराई तक फैली हुई हैं और इसमें कई बड़े लोग शामिल हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि एक आदिवासी समाज के बेटे को मोहरा बनाकर यह घोटाला किया गया और आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होंगे।
धान खरीदी की अवधि दो दिन बढ़ाए जाने के सवाल पर अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों की तरक्की और उनकी उपलब्धियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। किसानों के हित में सरकार लगातार निर्णय ले रही है और आगे भी किसान हितैषी कदम उठाए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीएसपीडीसीएल के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
