बिलासपुर, दिसंबर, 15/2025
सांस्कृतिक महोत्सव नृत्यधारा महोत्सव का रंगारंग आयोजन… संगीत, साहित्य व नृत्य की बिखरेगी छटा…
न्यायधानी बिलासपुर में एसईसीएल के विशेष सहयोग से नृत्यधारा फाउंडेशन द्वारा एवं श्री साईनाथ फाउंडेशन के सहयोग से सांस्कृतिक-साहित्यिक नृत्यधारा महोत्सव का आयोजन शहर स्थित पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में दिनांक 13 दिसंबर शाम 5 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
जहाँ नृत्य की विभिन्न शैलियां नृत्यधारा डांस अकादमी बिलासपुर द्वारा कत्थक, प्रख्यात ओडीसी गुरु डॉ. गजेंद्र पंडा द्वारा ओडीसी , नरिंदर पाल सिंह निंदर द्वारा सुगम गायन व शहर की संस्था कला विकास केंद्र द्वारा कथक एवं नायडू डांस अकादमी द्वारा वेस्टर्न डांस की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, वहीं कवि सम्मेलन के सत्र प्रदेश के कई साहित्यिक प्रतिभाओ से शहरवासी रूबरू होंगे. प्रेमिस शर्मा कवर्धा, रिकी बिंदास रायपुर, ईशान विद्युत रायपुर एवं निधि नीति रायगढ़ अपनी विविध शैलियों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
आयोजन प्रमुख अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्याँगना आँचल पाण्डेय एवं युवा संस्कृति कर्मी आशीष राज सिंघानिया ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
बिलासपुर02/02/2026बजट 2026 पर सियासी संग्राम : कांग्रेस बोली ‘नौकरीपेशा से अन्याय’, भाजपा का दावा ‘विकसित भारत की मजबूत नींव…
