बिलासपुर, सितंबर, 19/2024
आधी रात चापड़ दिखा कर लोगो को धमका रहा था युवक… पुलिस ने किया गिरफ्तार…
डीपूपारा में देर रात चापड़ लेकर लोगो को धमकाने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है, पकड़ा गया युवक आनंद साहू है जो मोहल्ले में ही रहता है। बुधवार को रात कुछ लड़के दुर्गा मंदिर के पास खड़े हो कर आपस में बात चीत कर रहे थे उसी वक्त पड़ोसी आनंद साहू वहां पहुंचा और युवकों से गाली गलौज करने लगा युवकों ने गाली देने से मना किया तो आनंद ने चापड निकाल कर धमकाने लगा। युवकों ने इसकी सूचना थाने में दे दी तत्काल मौके पर पुलिस की टीम पहुंची जिसे देख कर युवक भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया और पास रखे चापड को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में कार्यवाई कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
नाम आरोपी…
आनंद साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास डिपोपारा तारबाहर थाना बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
बिलासपुर12/05/2026करोड़ों की सड़क में भ्रष्टाचार का खेल ? बनते ही उखड़ी सड़क,, PWD के अफसर गायब,, ठेकेदारों पर मिलीभगत का आरोप,, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा कलेक्टर से की शिकायत…
