बिलासपुर, जनवरी, 28/2025
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद मचा बवाल… अब 13 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा… पार्टी से बगावत.. कांग्रेस कैसे लड़ेगी चुनाव…
प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद कांग्रेस पार्टी में बवाल रुक नहीं रहा है पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ते जा रहा है पहले पेंड्रा में पार्टी पदाधिकारियों का इस्तीफा फिर अंबिकापुर में पूर्व पार्षद ने भाजपा ज्वाइन कर ली बिलासपुर में भी पीसीसी अध्यक्ष का पुतला दहन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया इन सब के बाद अब बोदरी नगर पालिका में विरोध शुरू हो गया है यहां के 15 सीटों में से 13 सीट के कांग्रेस पार्षद पार्टी से टिकट नहीं लेंगे और अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे यह कांग्रेस के लिए बड़ी नुकसान हो सकता है।
दरअसल घमासान टिकट बंटवारे को लेकर मचा हुआ है।
नगर पालिका बोदरी में अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों ने मोर्चा खोल दिया है यहां नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद की दमदार प्रत्याशी है लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नही दिया जिसके बाद 15 में से 13 पार्षद प्रत्याशी इस्तीफा देने के लिए अड़ गए हैं। जानकारी मिली है कि बोदरी नगर पालिका से कांग्रेस ने विमला सुनील साहू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। लेकिन बाकी पार्षद बोदरी से नीलम विजय वर्मा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने अड़ गए है और टिकट ना देने पर सामूहिक इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी ऐसे में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि लंबे वक्त से बोदरी में कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस ने विमला सुनील साहू की उम्मीदवार बना रहीं है ऐसे में पार्षद प्रत्याशी आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए है और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ उनके ही पार्षद मोर्चा खोल दिए है।

अध्यक्ष प्रत्याशी के पति के खिलाफ दर्ज है कई मामले…
कांग्रेस ने विमला सुनील साहू को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है आपको बता दे कि विमला साहू के पति सुनील साहू बिल्हा के पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रहे है और उनके खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले भी दर्ज है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुंडा बदमाशों की सूची में भी इनका नाम था और जिलाबदर की कार्यवाही के लिए भी लिखा गया था। अब ऐसे में इनकी पत्नी विमला साहू को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है।जिससे नाराज होकर बोदरी नगर पालिका में घोषित 13 पार्षद प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा देने और निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
बिलासपुर26/06/2026साध्वी बनाम नगर पंचायत अध्यक्ष : छेड़छाड़, धमकी और जमीन कब्जा के आरोपों से गरमाई सियासत … अध्यक्ष लवकुश पर लगे गंभीर आरोप…
Uncategorized26/06/2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल विजय केशरवानी ने खनिज विभाग का किया घेराव, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
बिलासपुर25/06/2026‘छात्रों की गूंज’ अभियान : NEET पेपर लीक बना सियासी मुद्दा,, युवाओं पर फोकस,,, कांग्रेस ने शुरू किया देशव्यापी छात्र अभियान,, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग…
