बिलासपुर, फरवरी, 21/2025
सेंट विसेंट पलोटी स्कूल के बाथरूम में धमाके से हड़कंप… हादसे में झुलसी छात्रा… प्रायवेट स्कूल में स्टूडेंट की सुरक्षा सवालों के घेरे में…
बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मंगला के सेंट विसेंट पलोटी स्कूल के बाथरूम में ब्लास्ट हुआ है इस ब्लास्ट में 09 साल की छात्रा बुरी तरह से झुलस गई है स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन में बच्ची को बर्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है। इस हादसे से प्राइवेट स्कूलों में स्टूडेंट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। आखिरकार इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ ? स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है इस घटना से स्कूल की घोर लापरवाही सामने आईं है। हादसे ने निजी स्कूलों की सुरक्षा की पोल खोल दी है।
आपको बता दे कि मंगला रोड स्थित सेंट विसेंट पलोटी स्कूल के छात्राओं के बाथरूम में धमाका हुआ है। धमाका इतना जोर का था कि बाथरूम का दरवाजा टूट कर फेंका गया। इस हादसे में 09 साल की बच्ची बुरी तरह से झुलस गई है जिसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लैब में काम आने वाले ज्वलन पदार्थ को किसी ने बाथरूम में डाल दिया था जिस पर पानी पड़ने से वो ब्लास्ट हो गया।

हादसे के बाद घायल छात्रा और बाथरूम का टूटा दरवाजा
जानकारी मिली है कि स्कूल में एक्जाम चल रहे थे इस बीच चौथी क्लास की छात्रा स्तुति बाथरूम गई थी फ्लैश दबाने के बाद वहां ब्लास्ट हुआ धमाका काफी जोरदार था जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया आवाज सुन के टीचर मौके पर पहुंचे। जहां छात्रा नीचे फर्श पर पड़ी हुई थी घायल छात्रा के पैर, हाथ और पीठ जल गया है। बाथरूम से एक सिल्वर पैकिंग के टुकड़े भी मिले है अंदेशा है कि इसी पैकेट में कोई ज्वलनशील पदार्थ लाया गया था। जिसकी वजह से ब्लास्ट हुआ है।
प्रिंसिपल सुनीत कुमार
ऐसा लगता है कि किसी ने लैब से यहाँ प्रेक्टिकल में लगने वाला सोडियम या अन्य लैब सामग्री रख दी होगी जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद स्कूल प्रबन्ध का स्टाफ दौड़े- भागे हादसे की सूचना देने सिविल लाइन थाने पहुँचे। ये धमाका क्यो और किसको निशाना बनाने के लिए किया गया था, या ये बच्चो की बदमाशी है ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
