बिलासपुर, अगस्त, 12/2025
यदुवंशी समाज की भव्य शोभायात्रा 16 अगस्त को
एकता का संदेश देंगे यादव समाज के हजारों श्रद्धालु…
बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर यदुवंशी समाज, जिला बिलासपुर द्वारा 16 अगस्त को भव्य जिला स्तरीय शोभायात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह लगातार 18वां वर्ष है जब यह आयोजन हो रहा है। इस बार सभी वर्ग—युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे—पीले वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए लखीराम ऑडिटोरियम में फलाहार एवं प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। शोभायात्रा में डीजे, धुमाल, गड़वा बाजा, यादव नृत्य, राउत नाचा, जीवंत झांकियां और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।
शोभायात्रा का मार्ग
शनिवार, 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर शोभायात्रा गोलबाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, नेहरू चौक, स्व. बी.आर. यादव जी की प्रतिमा, बृहस्पति बाजार होते हुए लखीराम ऑडिटोरियम पहुंचेगी, जहां दोपहर 3 बजे आमसभा के साथ समापन होगा।
एकता की मिसाल
पूर्व में अलग-अलग गुटों द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्राओं को समाप्त कर अब पूरे जिले में एक संयुक्त शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है, ताकि पूरे प्रदेश में यादव समाज के बीच एकता का संदेश पहुंचे। आयोजन में महिलाओं और युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रेस वार्ता में विष्णु यादव, रामचंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, धनु यादव, अमित यादव, अनिल यादव, गौरीशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
