बिलासपुर, अगस्त, 17/2025
बिलासपुर : परंपरा और उत्साह का संगम, स्व. कमल किशोर अग्रवाल स्मृति में मलखंभ मटकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन…
बिलासपुर। स्वर्गीय कमल किशोर अग्रवाल की पुण्य स्मृति में हर वर्ष की भांति इस बार भी मलखंभ मटकी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। यह आयोजन शहर के कारोना चौक पर लगातार 41 वर्षों से परंपरा के रूप में संपन्न हो रहा है।
इस वर्ष के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे शामिल हुए, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर सराफा संघ अध्यक्ष कमल सोनी एवं विजय गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिविधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात रिबन काटकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान आतिशबाजी ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया।

समिति द्वारा मंच पर मुख्य अतिथि संजय दुबे का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में संजय दुबे ने आयोजन की परंपरा और समाजिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है और यह आयोजन न केवल धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखता है, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी माध्यम है। उन्होंने घोषणा की कि प्रतियोगिता में ग्रीस लगे खंभे पर चढ़कर जो भी प्रतिभागी मटकी फोड़ेगा, उसे उनके महाविद्यालय में स्नातकोत्तर तक की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।

पारंपरिक खेल का रोमांच
आयोजन के दौरान युवाओं ने पारंपरिक खेल मलखंभ मटकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे प्रतिभागियों ने साहस और टीमवर्क का परिचय देते हुए रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किए। दर्शक भी खिलाड़ियों के उत्साह को देखकर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाते रहे।

विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति
देर रात आयोजित इस कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी पहुंचे। समिति ने उनका मंच पर गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री शुक्ला ने नगरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि श्रीकृष्ण द्वारा दी गई गीता की शिक्षाएं आज भी जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी परंपराएं समाज को एकजुट और संस्कारवान बनाती हैं।
बारह बजे के बाद फूटी मटकी
परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई। ग्रीस से लिपटे खंभे पर कई प्रतिभागियों ने लगातार प्रयास किए, किंतु सफलता हाथ नहीं लगी। अंततः समिति ने तीन युवाओं को संयुक्त रूप से अवसर प्रदान किया, जिन्होंने साहस और सामंजस्य का परिचय देते हुए मटकी फोड़ने में सफलता पाई।
इस वर्ष जरहाभाठा के आर्यन यादव, यश यादव और संगम दुबे ने विजयी टीम के रूप में खिताब अपने नाम किया।

पुरस्कार वितरण
मटकी फूटते ही पूरे मैदान में उत्साह का माहौल छा गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल टाह ने विजेता टीम को स्व. कमल किशोर अग्रवाल स्मृति शील्ड, ₹21,000 नगद पुरस्कार, तथा सदर बाजार व्यापारियों द्वारा दिए गए विशेष उपहार भेंट किए।
आयोजन समिति की भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों अजित मिश्रा, बसंत शर्मा, लक्की यादव, रोनित राय, प्रखर ठाकुर, दीपक राजपूत, गौरव सराफ, आदित्य सोनी, वासु सोनी, अंचल गुप्ता, सुजल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
समाज को संदेश
आयोजकों ने बताया कि स्व. कमल किशोर अग्रवाल की स्मृति में हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि समाज में भाईचारे, सहयोग और सामूहिकता का संदेश भी देता है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
