बिलासपुर, जुलाई, 27/2026
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,,
वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं की भावनाओं को समर्पित यात्रा ने श्रद्धा, समर्पण, सेवा और सनातन संस्कृति की एक नई मिसाल प्रस्तुत की
बेलतरा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी के संकल्प से निकली यात्रा में भजन मंडली के साथ मृदंग की थाप पर गूंजते रहे श्रीराम भजन, पूरे शहर में गूंजा ‘जय श्रीराम’
तीन दिनों तक श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित श्रद्धा के नारियल अयोध्या भेजे जाएंगे, छत्तीसगढ़ के ननिहाल की ओर से अपने भांचा श्रीराम के श्रीचरणों में होंगे समर्पित
बिलासपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुँचाया। इसी पीड़ा को श्रद्धा, सेवा और समर्पण के जनसंकल्प में बदलते हुए बेलतरा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी के संकल्प से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का सोमवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक वातावरण में भव्य समापन हुआ। यह यात्रा किसी विरोध का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपने भांचा श्रीराम के प्रति प्रेम, सम्मान, श्रद्धा और समर्पण की अभिव्यक्ति बनकर पूरे बिलासपुर में जनआस्था का विराट स्वरूप बन गई।
तीन दिनों तक शहर की सड़कों पर भक्ति का ऐसा अनुपम दृश्य देखने को मिला, जहाँ हाथों में श्रद्धा के नारियल, होठों पर “जय श्रीराम” का उद्घोष और हृदय में प्रभु श्रीराम के प्रति अगाध श्रद्धा लिए हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने स्वस्फूर्त सहभागिता कर यह संदेश दिया कि श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, विश्वास और करोड़ों लोगों की आत्मा के आधार हैं।
यात्रा के दौरान विजय केशरवानी स्वयं भजन मंडली के साथ मृदंग बजाते हुए श्रीराम के भजन गाते रहे। मृदंग की गूंज, भजनों की मधुर स्वर लहरियों और “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, आरती उतारी तथा अपने भांचा श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए नारियल अर्पित किए।

यात्रा का समापन वर्षों देवी मंदिर परिसर में महाआरती, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ महाप्रसाद ग्रहण कर सेवा, समरसता और सनातन परंपरा के मूल्यों को साकार किया। मंदिर परिसर देर तक श्रीराम के जयघोष, भजनों और श्रद्धा के वातावरण से गुंजायमान रहा।
यात्रा के तीनों दिनों में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा एवं समर्पण के प्रतीक स्वरूप अर्पित किए गए नारियल अयोध्या भेजे जाएंगे और भगवान श्रीराम के श्रीचरणों में समर्पित किए जाएंगे। यह केवल नारियल नहीं, बल्कि बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के ननिहाल की ओर से अपने भांचा श्रीराम के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा, प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का संदेश होगा।

इस अवसर पर विजय केशरवानी ने कहा कि “अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी केवल एक मंदिर की संपत्ति की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर लगा गहरा आघात है। बिलासपुर ने तीन दिनों तक जिस प्रकार अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह केवल एक यात्रा नहीं बल्कि जनआस्था का महासंकल्प है। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित प्रत्येक नारियल उनके प्रेम, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है, जिसे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में समर्पित किया जाएगा। यह यात्रा समाप्त अवश्य हुई है, लेकिन श्रीराम के प्रति हमारी श्रद्धा, हमारी आस्था और हमारा संकल्प कभी समाप्त नहीं होगा। जब-जब हमारी आस्था पर आघात होगा, समाज श्रद्धा, संयम और एकजुटता के साथ अपनी भावनाएँ व्यक्त करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर की यह यात्रा आने वाले वर्षों तक केवल एक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक चेतना, धार्मिक समरसता और भगवान श्रीराम के प्रति अटूट विश्वास के प्रतीक के रूप में याद की जाएगी।

यात्रा में प्रमुख रूप से विजय पांडेय, सिद्धांशु मिश्रा, विनोद साहू, संतोष गर्ग, ऋषि पांडेय, मनीष गढ़ेवाल राजेश ताम्रकार, वीरू कसेर, अशोक शास्त्री हितेश देवांगन, प्रभंजन बैसवाड़े, दिलीप जानू कौशिक ,राजेन्द्र वर्मा, उत्तरा सक्सेना, विकास लासकर , ध्रुव शाहू , शीतल दस महंत ।राम कुमार भोई, नीरज सोनी, अनिल यादव, देवेंद्र मिश्रा, अजय यादव, विक्की यादव सहित बड़ी संख्या में रामभक्त, मातृशक्ति, युवा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा श्रद्धालु यात्रा एवं विशाल भंडारे में शामिल हुए।

::
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
प्रशासन27/07/2026सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा: समाजसेवी ने की तहसीलदार-एसडीएम को भी आरोपी बनाने की मांग… इधर लिपिकों की गिरफ्तारी से नाराज राजस्व लिपिक संघ ने खोला मोर्चा,,, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
