• Tue. Oct 27th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

छठ पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव बिलासपुर में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व,

बिलासपुर, अक्टूबर, 27/2026

छठ पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव

बिलासपुर में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व,

1 नवंबर को छठ घाट पर पूजा कार्यालय का होगा शुभारंभ

बिलासपुर। छठ महापर्व 2026 के आयोजन को लेकर बिलासपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में छठ घाट पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के भक्तों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से छठ पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें प्रवीण झा को अध्यक्ष और विनोद सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता व्ही.एन. झा ने की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने समिति के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, जबकि सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा और राम प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। रौशन सिंह, धनंजय झा और प्रशांत सिंह सहसचिव बनाए गए। वहीं, हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी और राकेश दीक्षित को कार्यालय सचिव तथा डॉ. कुमुद रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समिति के मार्गदर्शन के लिए संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है। इसमें एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा और अभय नारायण राय को शामिल किया गया है। इसके अलावा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व

बिलासपुर में पिछले 26 वर्षों से छठ घाट पर सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष पर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय और माता अरपा की महाआरती के साथ होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।

1 नवंबर को खुलेगा छठ पूजा कार्यालय

छठ महापर्व के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए 1 नवंबर को सुबह 11 बजे छठ घाट पर छठ पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। समिति के माध्यम से पर्व से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।

बैठक का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. अजय सिंह, गणेश गिरी, सी.एम. सिंह, राम गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, बी.एन. ओझा, जगदानंद झा, विजय कुमार सिंह, विनय सिंह, रंजय सिंह, जे.पी. सिंह, मिथिलेश ठाकुर, मुकेश सिंह, राजीव सिंह, विवेक कुमार, रंजन शर्मा, अमरकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed