आदिवासी लड़की ने जीता मिस इंडिया का खिताब… 50 प्रतिभागियों को हरा कर ताज किया अपने नाम… पिछड़े जिले से आने के बाद भी गजब का हौसला और आत्मविश्वास बना जीत का आधार… समाज के रूढ़िवादी सोंच से ऊपर उठ मॉडलिंग में बना रही कैरियर…
बिलासपुर, नवंबर, 22/2022
छत्तीसगढ़ के जशपुर की रिया एक्का ने जशपुर जिले के साथ ही प्रदेश भर का नाम रोशन किया है। भिलाई में आयोजित ग्लैमर इवेंट प्रतियोगिता में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर रिया ने अपने परिवार सहित प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। रिया जशपुर के डगडऊवा गांव की रहने वाली है और एक आदिवासी परिवार से है।
आपको बता दे की छत्तीसगढ़ की आदिवासी लड़की रिया एक्का को मिस इंडिया का खिताब मिला है। रिया ने यह खिताब ग्लैमर इवेंट में जीता है, भिलाई में हुई इस प्रतियोगिता में रिया ने जशपुर का प्रतिनिधित्व किया और करीब 50 प्रतिभागियों को हराकर खिताब का ताज हासिल किया। 19 साल की रिया ग्रेजुएशन की छात्रा हैं और बिलासपुर में रह कर पढ़ाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ में सबसे पिछड़ा जिला जो प्रदेश में सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ है, जहाँ से लड़कियों की सबसे ज्यादा ह्यूमन ट्रैफिकिंग होती है। ऐसे आदिवासी जिले की लड़की जिले से बाहर निकलकर पढ़ाई तो कर ही रही है, साथ ही अब फैशन की दुनिया मे भी कदम रख चुकी है। भिलाई के गायत्री पैलेस में 29 से 31 अक्टूबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमर प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ था। इवेंट में बतौर जज एक्टर, मॉडल और रियालिटी शो के विनर प्रिंस नरूला, एक्ट्रेस यूविका चौधरी, एक्टर व्योमेश कॉल और रोडीज विनर, एक्टर व मॉडल अरुण शर्मा शामिल हुए थे। रैंप पर वॉक कर रही रिया को हौसला और आत्मविश्वास उसकी जीत का बड़ा आधार बना. जशपुर के बगीचा विकासखंड के डगडऊवा गांव रहने वाली रिया एक्का प्रयास पब्लिक स्कूल से 12वीं पास करने के बाद रिया फिलहाल बिलासपुर से ग्रेजुएशन कर रही हैं. उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है. वह पहले भी कई एलबम में काम कर चुकी हैं. साल 2020 में रिया एक्का मिस सरगुजा चुनी गई थीं।
माता पिता ने किया प्रोत्साहित…
रिया एक्का ऐसे क्षेत्र से आती है जहाँ आज भी रूडी वादी सोंच रखी जाती है और घर से बाहर निकलकर कुछ करने वालो को अच्छा नही समझा जाता रिया को ऐसे समय मे अपने परिवार और खासकर माता पिता का सबसे ज्यादा सहयोग मिला जो उसे उसकी मंजिल तक पहुचने प्रोत्साहित करते रहे है। रिया के पिता सेना में मेजर है और मां ग्राम पंचायत की सचिव है। रिया ने बताया कि वो पढ़ाई के साथ मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने जा रही है और उसका परिवार आज भी समाज के बनाए रूढ़िवादी नियमो से ऊपर उठकर उसको प्रोत्साहित कर रहा है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
Uncategorized29/10/2026चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
