पेंड्रा/ जनवरी, 17/2025
त्रिशूल दीक्षा और शौर्य संचलन… विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का आयोजन… बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा…
पेंड्रा के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा और शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य राकेश तुरंगा आश्रम,परमात्मा नंद, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, ऋषि मिश्रा प्रांत संयोजक बजरंगदल, पुरुषोत्तम नाथ पिपरहा, विजया उर्मिलिया, सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।


इस कार्यक्रम में बजरंग दल के सदस्यों को त्रिशूल दीक्षा दी गई और पूजा-अर्चना की गई। त्रिशूल दीक्षा को लेकर युवाओं में काफी जोश और उत्साह नजर आया। पेंड्रा शहर सहित आसपास के क्षेत्र से भी युवा कार्यक्रम में शामिल होकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रांत संयोजकों के नेतृत्व में त्रिशूल दीक्षा ली। इसके बाद शौर्य संचलन निकाला गया, जो सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों पुनः शिशु मंदिर प्रांगण में समापन हुआ। शौर्य संचलन यात्रा को देखने बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े, मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान देशभक्ति जयकारे गूंजते रहे। यह आयोजन समाज में शौर्य और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में किया गया और युवाओं को मजबूत और एकजुट रहने की प्रेरणा दी गई।


स्वागत की कड़ी में भारत विकाश परिषद मोहिनीशंकर तिवारी,विकाश त्यागी, मातृशक्ति से प्रिया त्रिवेदी,सरोज पवार,दुर्गावाहिनी से कशिश,पायल,आकांक्षा,शामिल हुए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, स्वामी कृष्णप्रप्पना महराज, विभाग मंत्री राजीव शर्मा, जिला मंत्री सौरभ साहू,जिला संयोजक बजरंगदल सागर पटेल,प्रकाश साहू,विनय पांडे,संतोष साहू,देवांश तिवारी शिवम् साहू,भूपेंद्र चौधरी,निखिल परिहार,दुर्गेश यादव ,अजीत राय, प्रदीप कुमार,शुभम गुप्ता, विमल मिश्रा,गजानंद श्रीवास,सचिन पांडे,आकाश शर्मा, घनश्याम साहू,बड़ी संख्या में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहने भी शामिल हुई।


Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
