बिलासपुर, अगस्त, 14/2024
गाड़ियों को रोक चाकू की नोक पर लूटपात… नाबालिग सहित 10 युवक पकड़े गए…
मस्तूरी क्षेत्र में ट्रक, माल वाहक गाड़ियों को रोक कर उन्हे लूटने वाले नाबालिग सहित 10 युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सभी आरोपी स्थानीय निवासी है जो गैंग बना कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चाकू, लोहे की रॉड सहित नगदी रकम बरामद की है। सभी की उम्र 17 से 22 साल की है।
अमृत लाल सोनवानी, संतोष कुमार सोनवानी एवं राकेश कुमार केंवट ड्राइवर का काम करते है रोजाना अपने वाहन से डस्ट लेकर परिवहन करते हैं 12 अगस्त को इनके द्वारा अपने वाहन से डस्ट ले जाया जा रहा था ग्राम गतौरा औरा जयरामनगर के बीच अज्ञात आरोपियों के द्वारा तीन अलग अलग जगह में चाकू दिखा कर लूट पात की गई जिसमें नगदी रकम, मोबाईल शामिल है। घटना की रिपोर्ट मस्तूरी थाने में की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी की कुछ लोकल लडको के द्वारा डरा धमका के लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। उन संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ करने पर लडको ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की और पुलिस ने उनसे घटना में प्रयुक्त तीन चाकू, लोहे की राड एवं नगद 4600 रूपये जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तुरी निरीक्षक अवनीश पासवान, उपनिरीक्षक सुजान जगत, उप.निरी. आदित्य ठाकुर, प्र.आर.1416 विजय दीप त्रिपाठी, आर. मिथलेश सोनवानी, प्रेमशंकर बंजारे, संजय बंजारे, शिवधन बंजारे का विशेष योगदान रहा है।
पकड़े गए आरोपी…
01 शंकर रत्नाकर पिता परदेशी उम्र 20 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
02. अनिकेत बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
03 विवेक बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 22 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
04 अतुल बर्मन पिता राजकुमार बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
05. रंजित सूर्यवंशी पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 18 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
06. श्याम बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 21 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
07. सोनू बर्मन पिता रामकुमार बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
08 रहिमन गोयल पिता बाबूलाल गोयल उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
09. अक्की उर्फ नितीश बर्मन पिता काशी बर्मन उम्र 18 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
10. विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
