एनटीपीसी सीपत के नए मुख्य महाप्रबंधक विजय कृष्ण पाण्डेय ने संभाला कार्यभार...
बिलासपुर, फरवरी, 11/2024
विजय कृष्ण पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक ने 10 फरवरी 2024 को एनटीपीसी सीपत का कार्यभार परियोजना प्रमुख के रूप में संभाला। सीपत स्टेशन का कार्यभार लेने से पहले वे एनटीपीसी कुडगी में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे|
बीआईटी, सिंद्री से 1987 मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने वर्ष 1988 एनटीपीसी के साथ कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की । उनके 36 वर्षों के सेवाकाल के दौरान, विजय कृष्ण पाण्डेय ने बदरपुर,एनएसपीसीएल- राउरकेला, एनएसपीसीएल- दुर्गापुर, कांटी, तालचर थर्मल और कुड़गी जैसे विभिन्न एनटीपीसी परियोजनाओं/स्टेशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पास प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है। ।
विजय कृष्ण पांडेय, का व्यक्तित्व बहुत ही सरल व सहज है तथा इनके मार्गदर्शन में एनटीपीसी ने कई उपलब्धियाँ हासिल की है| उनके विशाल अनुभव की बहुमूल्यता से अपेक्षित है कि एनटीपीसी सीपत और निकटवर्ती गांवों के लोग लाभान्वित होंगे, जिससे एनटीपीसी सीपत स्टेशन नई ऊंचाइयाँ हांसिल करेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
