• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

एनटीपीसी सीपत के नए मुख्य महाप्रबंधक विजय कृष्ण पाण्डेय ने संभाला कार्यभार…

एनटीपीसी सीपत के नए मुख्य महाप्रबंधक विजय कृष्ण पाण्डेय ने संभाला कार्यभार...

बिलासपुर, फरवरी, 11/2024

विजय कृष्ण पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक ने 10 फरवरी 2024 को एनटीपीसी सीपत का कार्यभार परियोजना प्रमुख के रूप में संभाला। सीपत स्टेशन का कार्यभार लेने से पहले वे एनटीपीसी कुडगी में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे|

बीआईटी, सिंद्री से 1987 मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने वर्ष 1988 एनटीपीसी के साथ कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की । उनके 36 वर्षों के सेवाकाल के दौरान,  विजय कृष्ण पाण्डेय ने बदरपुर,एनएसपीसीएल- राउरकेला, एनएसपीसीएल- दुर्गापुर, कांटी, तालचर थर्मल और कुड़गी जैसे विभिन्न एनटीपीसी परियोजनाओं/स्टेशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पास प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है। ।

विजय कृष्ण पांडेय, का व्यक्तित्व बहुत ही सरल व सहज है तथा इनके मार्गदर्शन में एनटीपीसी ने कई उपलब्धियाँ हासिल की है| उनके विशाल अनुभव की बहुमूल्यता से अपेक्षित है कि एनटीपीसी सीपत और निकटवर्ती गांवों के लोग लाभान्वित होंगे, जिससे एनटीपीसी सीपत स्टेशन नई ऊंचाइयाँ हांसिल करेगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed