अरपा नदी का सीना चीरते रेत चोरो और सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा… बिहारी गुर्गे का काबुलनामा सरपंच को देता है पैसा जानिए क्या कर रहा है वीडियो …
बिलासपुर, फरवरी, 21/2023
निरतुघाट में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर बडी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर निरतु सरपंच के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्राम निरतु के सरपंच केदार पटेल पर रेत के अवैध उत्खनन का आरोप लगा है घाट में वसूली करते बिहारी गुर्गे का वीडियो वायरल हुआ है जिसमे सरपंच के कहने पर उत्खनन और वाहनों से वसूली की बातचीत का कबूलनामा है साथ ही सरपंच को हर माह लाखो रुपये देने का दावा इस वीडियो में किया गया है, वही ग्रामीणों ने पुलिस और खनिज विभाग पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस मामले में कुछ रसूखदार नेताओं का नाम सामने आ रहा है। जिसके संरक्षण में यह अवैध उत्खनन सरपंच के द्वारा गुर्गे रख कर किया जा रहा है। यह घाट अस्वीकृत है क्योंकि खनिज विभाग का कहना है कि यहां रेत खत्म हो चुकी है इसलिए घाट की नीलामी नही की गई। रेत चोरो के द्वारा रोजाना 400/ 500 गाड़ियां रेत चोरी की जा रही है। अस्वीकृत घाट में रोजाना ट्रैक्टर/हाइवा से वसूली के लिए पंडे रखे गए है ये पंडे प्रति हाइवा 2500 रुपए की वसूली करते है।
इस मामले में ग्राम निरतु के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर निरतु सरपंच केदार पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है ग्रामीणों ने शिकायत में कहा है कि सरपंच के संरक्षण में विगत 3 वर्षों से निरतु घाट में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। बिहार से गुंडो को बुला कर उनके द्वारा गाड़ी मालिको से वसूली कराई जाती है। अगर कोई ग्रामीण अवैध उत्खनन का विरोध करता है तो उन्हें धमकाया जाता है और मारपीट की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि घाट में मौजूद गुर्गे रोजाना प्रति हाइवा से 2500 की उगाही करते है और रोजाना 150/200 हाइवा निकलती है और उससे ज्यादा ट्रैक्टर की निकासी होती है। ( newslook.in वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है )
बिहारी गुर्गे का काबुलनामा सरपंच को देता है पैसा जानिए क्या कर रहा है वीडियो …
ग्रामीणों ने गुर्गे शैलेंद्र सिंह बिहारी का वीडियो बनाया है जिसमे वह साफ साफ कह रहा है कि यह काम सरपंच के कहने पर करते है और हर महीने डेढ़ से पौने 2 लाख रुपये सरपंच को देते है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
