महिला कांग्रेस ने योगगुरु रामदेव के खिलाफ एसपी से की शिकायत… महिलाओं को लेकर की थीं अभद्र टिप्पणी…
बिलासपुर, दिसंबर, 02/2022
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और ब्राम्हण समाज के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शिल्पी तिवारी ने संगठन की महिला नेत्रियों के साथ योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ एसपी के नाम सरकंडा थाने में शिकायत की हैं। कुछ दिनों पहले योग गुरु रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसकी देश भर में महिला संगठनों के द्वारा बयान की कड़ी निन्दा की थी जगह जगह विरोध भी किया गया था।
महिला नेत्रियों के सरकंडा थाने में शिकायत करने के दौरान महिला कांग्रेस की हमीदा खान, शहर उपाध्यक्ष पिंकी बत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष (3) रीता मजूमदार, पूजा प्रजापति अध्यक्ष महिला सशक्ति मंच, अन्नपूर्णा ध्रुव प्रदेश महासचिव सेवादल, विजयलता सोनी जिला महासचिव सेवादल उपस्थित रही।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
