आईजी ने ली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों की समीक्षा बैठक… चिटफंड पर करें गंभीरता से जांच… फरार डायरेक्टरों को पकड़ने के भी दिए निर्देश…
सितंबर, 23 / 2021, बिलासपर
चिटफंड कंपनियों के दर्ज प्रकरणों पर गंभीरता से जांच कर कार्यवाही करने को लेकर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रतन लाल डांगी , पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा चिटफण्ड प्रकरणों की समीक्षा हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में 04 कंपनियों क्रमशः पी.ए.सी.एल. इंडिया लिमि., विनायक होम्स एण्ड रियल स्टेट प्रा.कं. , निर्मल इंफ्रा होम कार्पो . लि.कं एवं बी.एन , गोल्ड कंपनी के विरूद्ध दर्ज 26 प्रकरणों की समीक्षा प्रकरणवार की गई ।
इन कंपनियों के फरार डायरेक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । कुछ डायरेक्टर अन्य राज्यों के जेलों में निरूद्ध हैं , इन्हें अपने संबंधित प्रकरणों में गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है । कुछ प्रकरणों मे संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शेष है , जिसे जल्द से जल्द कुर्की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ताकि निवेशकों की जमा राशि वसूली कर उन्हें वितरीत किया जा सके । पूर्व में ली गई समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के पश्चात पी.ए.सी.एल. के डायरेक्टर त्रलोचन सिंह को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया एवं उसके विरूद्ध पंजीबद्ध सभी अपराधों में गिरफ्तारी की गई साथ ही एक अन्य डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगु को भी गिरफ्तार किया गया है । इस बैठक में रोहित कुमार झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण , बिलासपुर , संजय महादेवा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , जांजगीर – चांपा , अभिषेक वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , कोरबा , अनिल सोनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , मुंगेली एवं दीपमाला कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , पु.म.नि. रेंज बिलासपुर उपस्थित रहें ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
