
आपको बतादें की पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के द्वारा लगातार आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा था जिस पर कोतवाली सीएसपी निमेंश बरैया व कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान नजर बनाये हुए थे जहां 23 सितंबर की रात मुंबई इंडियंस एवं कोलकाता नाईट राइडर्स के मध्य किकेट मैच खेला जा रहा था। सुचना मिलने पर जूना बिलासपुर साव धर्मशाला के पास में पुष्पराज देवांगन पिता शत्रुहन देवांगन उम्र 28 साल साकिन अशोक विहार फेस- 2 थाना सरकंडा बिलासपुर के द्वारा आईपीएल किकेट सट्टा मे हार जीत का दांव लगा रहा था जिसके पास से आईपीएल में प्रयुक्त 15 लाख की सटटा पट्टी व नगद 6500रू एवं दो नग मोबाईल और एलसीडी टीवी को जप्त कर थाना लाया गया। जहां इन पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई इस पुरी कार्यवाही मे निरीक्षक कलीम खान, सहायक उप निरी. शिव चन्द्रा, आर. गोकुल जांगडे, दीपक उपाध्याय, राजेश नारंग,नूरूल कादिर का विशेष योगदान रहा ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
