आईसीएआई की बिलासपुर शाखा के द्वारा जीएसटी कमेटी के साथ संयुक्त वर्चुअल मीटिंग का आयोजन ,,

बिलासपुर // आईसीएआई कि बिलासपुर शाखा के द्वारा जीएसटी एंड इनडायरेक्ट टैक्स कमेटी के तत्वाधान में रविवार को वर्चुअल सीपी मीटिंग का आयोजन किया गया, बिलासपुर ब्रांच के अध्यक्ष सीए विवेक अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सदस्यों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अतुल कुमार गुप्ता थे, इन्होंने अपने श्री वचनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम का संचालन सीए राजेंद्र कुमार पी. अध्यक्ष जीएसटी एंड इनडायरेक्ट टैक्स कमेटी आईसीआई के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय GSTR-9 और GSTR-9C के विषय में सदस्यों को सभी जानकारी प्रदान करना था इसके विशिष्ट स्पीकर चेन्नई के सीए शेख अब्दुल समद अहमद थे इन्होंने बहुत ही विस्तार से जीएसटी ऑडिट और वार्षिक रिटर्न के संबंध में सभी जानकारी सदस्यों को प्रदान करी, साथ ही फाइलिंग में होने वाली तकनीकी कठिनाई और कानून की बारीकियों के बारे में जानकारी दी, स्पीकर के द्वारा सदस्यों के सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया।
इतने बड़े स्तर पर वर्चुअल सीपी मीटिंग का आयोजन बिलासपुर ब्रांच के लिए गौरव की बात है, कार्यक्रम में करीब 1500 सदस्यों ने शिरकत की ….
इस कार्यक्रम में जीएसटी एंड इनडायरेक्ट टैक्स कमेटी आईसीएआई के उपाध्यक्ष सीए सुशील कुमार गोयल , बिलासपुर ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए सुरेंद्र अग्रवाल ,सीए सुशील अग्रवाल ,सीए विनोद मित्तल, सीए राजुल जाजोदिया, सीए आनंद अग्रवाल, सीए रामेंद्र माहेश्वरी, सीए ओम मोदी, सीए जीएम गुप्ता, सीए मनोज शुक्ला सीए कमल बजाज सीए सचेंद्र जैन के साथ ही सीए दिनेश कुमार अग्रवाल, सीए अविनाश सिंह टुटेजा, सीए मंगलेश पांडे, सीए अंशुमन जाजोदिया, सीए रजत अग्रवाल, सीए उदय चौरसिया, सीए पंकज जाजोदिया, सीए संजय मिश्रा, सीए आभास अग्रवाल, सीए अमित शुक्ला, सीए रोहित सलूजा, सीए मिली डे आदि सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी सीए आभास अग्रवाल और सीए अमित शुक्ला ने दी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
