एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का शुभारंभ…
अक्टूबर, 26/ 2021, बिलासपुर
एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का शुभारंभ मंगलवार 26 अक्टूबर से एनटीपीसी परिसर में किया गया। घनश्याम प्रजापति मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी सीपत ने सभी को हिंदी में सत्य – निष्ठा की शपथ दिलाई एवं सुजय नायक महाप्रबंधक प्रचलन एवं अनुलक्षण ने अंग्रेजी में शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम मिश्रित रूप से किया गया जिसमे कुछ अधिकारीगण सभागार में उपास्थित थे और बाकी कर्मचारी ऑनलाइन एमएस टीम्स के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति ने अपने संवाद में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया साथ ही पी आई डी पी आई या व्हिसल ब्लोअर के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद अपर महाप्रबंधक सतर्कता ने सभी को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की ओर अच्छे से अपने जीवन मे अपनाकर दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने पर जोर दिया साथ ही किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को उचित एजेंसी को सूचित करने का भी संदेश दिया।
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का थीम ‘ सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भता ‘ है। लोगो को इसके बारे में जागरूक करने के लिए एनटीपीसी ने आस पास के गाँव मे पाम्पलेट का वितरण किया है। साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आने वाले दिनों में एनटीपीसी सीपत कर्मचारियों और सहयोगी संस्थानों जैसे सीआईएसएफ, यूटिलिटी पवार लिमिटेड के कर्मियों, स्कूल के विद्यार्थियों, एवं गृहिणीयों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
