एलसीआईटी पब्लिक स्कूल ने फीस जमा नही बच्चों की ऑनलाइन क्लास को रोका।
बिलासपुर // एल सी आई टी पब्लिक स्कूल ने उन बच्चों का ऑनलाइन क्लास बन्द कर दिया है जिन बच्चों ने ट्यूशन फीस जमा नही की । स्कूल ने बच्चों को ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों को पासवर्ड दिया हुआ था जिसमे अभी तक सभी बच्चों को ऑनलाइन क्लास कराई जा रही थी लेकिन स्कूल ने फीस के लिए पालको पर दवाब बनाये रखा लेकिन कुछ अभिभावकों ने कोरोना काल मे आर्थिक स्थित खराब होने के कारण फीस जमा नही कर पा रहे थे लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसका नया तरीका ईजाद किया बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा जो 1 अक्टूबर से होनी थी उसे केंसिल कर 12 अक्टूबर कर दिया और जिन बच्चों ने फीस जमा नही किए उनका पासवर्ड ब्लॉक कर दिया और एक मैसेज जारी किया कि जिन बच्चों को पासवर्ड नही मिल पाया है वे स्कूल प्रबंधन से सम्पर्क करें लेकिन ये एक उन अभिभावकों पर दवाब बनाये का सबसे उपयुक्त उपाय उन्हें सुझा जब अभिभावक स्कूल प्रबंधन से मिला तो उन्हें पहले फीस पटाने की हिदायत दी गई फिर पासवर्ड जारी करने की बात की नही तो ऑनलाइन पढ़ाई का पासवर्ड जारी किया जायेगा।
राज्य सरकार से लेकर हाईकोर्ट ने कह दिया है कि किसी भी बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई कोई भी प्रायवेट स्कूल बंद नही करेगा जिसकी अवहेलना एल सी आई टी पब्लिक स्कूल खुले आम कर रहा है। इस मामले की जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव फोन किया गया पर उन्होंने फोन है उठाया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
