आदिवासी नाबालिग मूक-बधिर बेटी से दुष्कर्म व गर्भपात…
कांग्रेस सरकार असंवेदनशील पुलिस प्रशासन उदासीन,राज्य के मुख्यमंत्री भी हुए मूक-बधिर – प्रबल प्रताप जुदेव….
बिलासपुर // जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत करहीकछार,में एक 13 वर्षीय मूकबधिर नाबालिग आदिवासी लड़की अनाचार के बाद ना केवल गर्भवती हो जाने पर समाज के ठेकेदारों नें सामाजिक बैठक कर नाबालिग का चुपचाप गर्भपात करा दिया बल्कि उक्त मामले को दबाने का प्रयास भी किया गया। मामले के 2 माह बीत जाने के बाद भी अपराध दर्ज नही किया गया था। बिलासपुर जिले के सक्रिय संवेदनशील मीडिया के संज्ञान में उक्त मामले के आने पर मीडिया के ही दबाव में कोटा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमे एकमात्र आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और अन्य आरोपी फरार हैं।
मामला प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव के संज्ञान में आते ही उन्होंने बिलासपुर के सक्रिय मीडिया साथिय को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उनके उदासीन रवैये पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार असंवेदनशील हो चुकी है, जो कि एक आदिवासी नाबालिग लड़की जो कि बोल नहीं सकती उसके न्याय के विषय पर खामोश है व घटना क्षेत्र के समीप होते हुए भी मुख्यमंत्री जी एक बार पीड़िता के घर जाना भी मुनासिब नहीं समझा। कांग्रेस के नेता जिम्मेदार मंत्री गण उक्त अति संवेदनशील मामले को नजरअन्दाज कर मरवाही चुनाव में व्यस्त है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में लापरवाही कर रही है और मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। प्रबल जुदेव ने आक्रामक अंदाज में पीड़िता व परिवार के न्याय के हर संभव सहायता की बात करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि यदि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नही हुई और मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो वह खामोश नहीं रहेंगे, वे स्वयं अपने समर्थकों के साथ उग्र आंदोलन व धरने पर बैठ जाएंगे, आंदोलन के स्वरूप के लिए शासन व प्रशासन जिम्मेदार होगी, राज्य की बेटी के न्याय के लिए वे स्वयं और प्रदेश भाजपा प्रतिबद्ध है! प्रबल जूदेव ने पीड़ित बेटी और उसके परिवार को आश्वस्त किया है कि वो हमेशा उनके साथ खड़े हैं और अपराधी को सजा दिलाने में हरसंभव मदद करेंगे। उक्त विस्तृत जानकारी धनन्जय गोस्वामी ने मीडिया को दी है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
