किसानों के बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नही… उपेक्षा से नाराज विधायक ने बीच मे छोड़ा कार्यक्रम… अधिकारियों में मचा हड़कंप…
बिलासपुर, मई, 21/2022
बिलासपुर में किसानों को बोनस राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन जलसंसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में किया गया जहां जिला प्रशासन ने सभी विधायक, सांसद तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया था लेकिन बैठक व्यवस्था ठीक नहीं होने तथा जिला प्रशासन पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए शहर विधायक शैलेश पांडे कार्यक्रम के बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए और अपनी गाड़ी में बैठ दूसरे कार्यक्रम में चले गए।

अपनी ही सरकार के कार्यक्रम में उपेक्षा होने से गुस्साए विधायक शैलेश पांडे ने जिला प्रशासन द्वारा किये गए अपमान के बाद कार्यक्रम को बीच मे ही छोड़कर चले निकल गए। कार्यक्रम के बीच मे इस तरह विधायक के जाने से प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया है। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में प्रथम किश्त की राशि जमा करने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर कर रहे थे।

दरअसल हुआ यूं कि प्रार्थना सभा भवन में जिला प्रशासन ने जो व्यवस्था की थी उसके मुताबिक बोनस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर अगल-बगल की कुर्सी में संसदीय सचिव रश्मि सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे बैठे थे। उसके आगे जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक तथा विजय केसरवानी बैठे हुए थे ।उनके बगल में कलेक्टर सारांश मित्तर थे और सबसे आखरी में शहर विधायक शैलेश पांडे को बैठने के लिए जगह दी गई थी। बैठक व्यवस्था को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की। जिला प्रशासन ने प्रोटोकाल का पालन नही किया। इसे लेकर वे नाराज हो गए और कार्यक्रम को बीच मे ही छोड़ कर चले गए। इसे लेकर एक बार फिर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
बिलासपुर05/06/2026विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…
