
बिलासपुर // जिले के तखतपुर विधानसभा के लाखासार गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने धान ना खरीदे जाने की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु मांगी और संबंधित धान खरीदी केंद्र के डीएमओ को निलंबित करने की मांग की। लाखासार गांव से पहुंचे किसानों के समूह ने बुधवार की दोपहर बिलासपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि धान खरीदी के लिए तय तिथि की शुरुआत के दिनों में ,क्षेत्र के रसूखदारों को टोकन दिया गया ।जबकि उन्हें लगातार टरकाया जा रहा था। जब धान खरीदी के अंतिम 25 दिन बचे थे। तब उन्हें टोकन दिया गया। लेकिन इसके बावजूद उनका धान नहीं खरीदा गया। कभी बारदाना तो कभी कोई और बहाना बताकर उनका धान तौलने और खरीदने से मना किया जाता रहा। इससे उन किसानों का हजारों बोरा धान खरीदी की अंतिम तारीख बीतने तक भी नहीं लिया गया जिस वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा रहा। इन किसानों ने जिला कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में उनसे मांग की है कि वे उनका (किसानों का )अनबिका रह गया हजारों बोरा धान खरीदने का निर्देश दें और वहां के डीएमओ को निलंबित करें। और ऐसा नहीं करने पर मुख्यमंत्री लाखासार के उन सैकडों पीड़ित किसानों को आत्महत्या करने की अनुमति प्रदान करें। क्योंकि धान नहीं बिकने की स्थिति में उनके परिवार के सामने भूखों मरने के सिवा और कोई चारा नहीं बचा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
