प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की पहल ,,
कोरबा // मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा एवं पर्यावरण प्रबंधन विभाग के सहयोग से नगर परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्लास्टिक कचरा संग्रहण करने मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के अंतर्गत महिला समिति के सभी सदस्याओं ने अध्यक्षा, श्रीमति उमा त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरे टाउनशिप मे 4 महीनो से कचरा एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 1000 से ज्यादा बोरी प्लास्टिक कचरे का संग्रह किया जा चुका है। इस एकत्रित कचरों को पर्यावरण अनुकूल पद्धती से निपटान करने के लिए सीमेंट उद्योग को भेज दिया जाएगा, जहां इसका सही निपटान किया जाएगा।
राशन पैकेट का वितरण ….
इस अनूठी पहल से जुड़े सफाई कर्मचारियों को करोना संकट के समय सहायता करने के लिए दिनांक 18 जुलाई 2020 को श्रीमति उमा त्रिपाठी, अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति के हाथों अन्य पदाधिकारिओं के उपस्थिती में राशन पैकेट वितरण किया गया। महिला समिति द्वारा न सिर्फ प्लास्टिक का संग्रहण किया गया अपितु लोगों को पर्यावरण अनुकूल चीजों को अपनाने के लिए भी नियमित अंतराल पर जागरूक किया गया।
पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है प्लास्टिक …
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है, यह सौ से भी ज्यादा वर्षों तक बिना सड़े पर्यावरण को क्षति पहुंचाता है। इसीलिए एनटीपीसी द्वारा प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किया जा रहा है, साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र भी घोषित किया गया है। एक जिम्मेदार नैगम होते हुए सभी कार्यों में पर्यावरण अनुकूल चीजों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करता है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति09/09/2025बिलासपुर में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान फुस्स – 25 हजार भीड़ के दावों की निकली हवा, पायलट का भाषण सुनते ही खाली हुई कुर्सियां, फिर से दिखी गुटबाजी, जाम में फंसी एंबुलेंस, सभा में महिला बेहोश, युवकों में जमकर मारपीट…
धर्म-कला -संस्कृति08/09/2025अग्रसेन जयंती समारोह में बच्चों की राधा-कृष्ण झांकी और महिलाओं की सजीव प्रतिभा ने बांधा समां
बिलासपुर08/09/2025“रावण दहन पर अड़े अरपांचल लोक मंच अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, बोले– भले जेल जाना पड़े, पर परंपरा नहीं टूटेगी”…
बिलासपुर08/09/2025वोट चोर–गद्दी छोड़ आंदोलन से कांग्रेस ने दी भाजपा को सीधी चुनौती” “सीरियल किलर की तरह वोट चोरी कर बनाई सरकार : दीपक बैज”