
बिलासपुर // कोविड अस्पताल से मुझे नया जीवन मिला है। वहां के डॉक्टर्स किसी देवदूत से कम नहीं हैं। यह कहना है शहर की हेमू नगर निवासी पियाली घटक का। 48 वर्षीय श्रीमती घटक कोरोना पॉजिटिव थी और अभी 19 सितंबर को पूरी तरह से स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से लौटी हैं।
श्रीमती घटक ने बताया कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें 06 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे पहले से डायबिटीज की मरीज हैं, इसलिए उनकी स्थिति ज्यादा खराब थी। उनका इलाज पहले दूसरे अस्पताल में चल रहा था लेकिन वहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं आ रहा था बल्कि तबीयत और बिगड़ रही थी तब उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब उन्हें यहां लाया गया तब उनकी स्थिति नाजुक थी, उन्हें आईसीयू में रखा गया। लेकिन यहां के डॉक्टर्स के ईलाज एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से वे पूरी तरह से ठीक हो गई।
श्रीमती घटक कहती हैं कि कोविड अस्पताल में सही समय पर सही ईलाज मिलने से वे बिल्कुल स्वस्थ हो गई। वे वहां की व्यवस्था, डॉक्टर शैफाली, और दूसरों की तारीफ करते नहीं थकती हैं। श्रीमती घटक कहती हैं कि घर आने के बाद भी डॉक्टर्स अभी भी फोन करके तबीयत पूछते हैं। चिकित्सा के दौरान भी उन्होंने हमेशा मनोबल बनाए रखा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
