बिलासपुर // लॉकडाउन के दौरान महिलाओं को गुड़ाखू बांट रही महिला सहित भीड़ इकट्ठी करने वाले 8 लोगों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में धारा 144 लागू है तथा लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों से निकलने पर प्रतिबंध है। तोरवा पुलिस थाने में बुधवार की सुबह 9 से 10 बजे के बीच शिकायत पहुंची कि हेमूनगर ओवरब्रिज के नीचे एक महिला गुड़ाखू के डिब्बे बांट रही है, जिसके कारण वहां भीड़ लगी हुई है। पुलिस मौके पर गई और वहां से सात महिलाओं को थाने लाया गया, जिनके पास 14 डिब्बे गुड़ाखू के मिले। पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि नयापारा सिरगिट्टी निवासी महिला श्रीमती बेबी खान ने उन्हें ये डिब्बे दिये हैं। पुलिस के आने के पहले वह महिला वहां से फरार हो गई। पुलिस ने महिला बेबी खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
तोरवा पुलिस ने सभी आठ महिलाओं के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में आईपीसी की धारा 188 एवं धारा 34 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Author Profile
Latest entries
- चिकित्सा07/09/2024वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य विभाग… लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर पूर्व विधायक ने सरकार पर उठाए सवाल… घोषित AIMS की स्थापना में डबल इंजन सरकार की रुचि क्यों नहीं ?
- बिलासपुर06/09/2024बिलासपुर ब्रेकिंग : एमिगोस व तंत्रा बार में पुलिस की रेड… सोशल मीडिया में महिलाओं की अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप…
- Uncategorized03/09/2024छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की फिर बढ़ी मुश्किलें… रद्द हुई 11 ट्रेनें… जानिए कौन सी ट्रेन कब रहेगी कैंसल…
- Uncategorized03/09/2024प्रदेश में बढ़ते अपराध और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस का मौन धरना…