बिलासपुर // लॉकडाउन के दौरान महिलाओं को गुड़ाखू बांट रही महिला सहित भीड़ इकट्ठी करने वाले 8 लोगों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में धारा 144 लागू है तथा लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों से निकलने पर प्रतिबंध है। तोरवा पुलिस थाने में बुधवार की सुबह 9 से 10 बजे के बीच शिकायत पहुंची कि हेमूनगर ओवरब्रिज के नीचे एक महिला गुड़ाखू के डिब्बे बांट रही है, जिसके कारण वहां भीड़ लगी हुई है। पुलिस मौके पर गई और वहां से सात महिलाओं को थाने लाया गया, जिनके पास 14 डिब्बे गुड़ाखू के मिले। पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि नयापारा सिरगिट्टी निवासी महिला श्रीमती बेबी खान ने उन्हें ये डिब्बे दिये हैं। पुलिस के आने के पहले वह महिला वहां से फरार हो गई। पुलिस ने महिला बेबी खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
तोरवा पुलिस ने सभी आठ महिलाओं के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में आईपीसी की धारा 188 एवं धारा 34 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
