बिलासपुर, सितंबर, 03/2026
बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र की आरपीएफ कॉलोनी में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के आरा जिले के सोनभठा गांव निवासी नरेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। नरेश पिछले करीब दो वर्षों से बिलासपुर में रहकर बजरंग कंस्ट्रक्शन में सुपरवाइजर और चौकीदारी का काम कर रहा था।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
पुलिस हत्या के पीछे चोरी की नीयत, आपसी रंजिश या किसी अन्य वजह की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
वहीं, आरपीएफ कॉलोनी जैसे संवेदनशील इलाके में हत्या की वारदात ने रेलवे स्टेशन और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की निगरानी के बावजूद वारदात होना सुरक्षा और आपसी समन्वय को लेकर चिंता बढ़ाता है।
अनिल सिंह, कॉन्ट्रैक्टर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
