चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक और वीडियो अपलोड…
आमानाका थाना में एफआईआर दर्ज , मामला सामने आने के बाद से आरोपी गायब…
रायपुर // शहर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का एक और वीडियो अपलोड हुआ है। इस मामले में आमानाका थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला सामने आते ही आरोपी अपने घर से फरार है। जिसकी पहचान राजेंद्र कुर्रे के रूप में की गई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ पुलिस को 80 चाइल्ड पोर्न वीडियो की रिपोर्ट भेजी थी, जो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ था। इन 80 वीडियो को राज्य के नंबर से पोस्ट किया गया था। इसमें 12 मोबाइल नंबर रायपुर के थे। जबकि 40 मोबाइल नंबर दूसरे राज्य के पाए गए। उन्हें संबंधित राज्यों की पुलिस को भेज दिया गया। बता दें कि चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड और शेयर करने के मामले में रायपुर से पहली गिरफ्तारी 6 माह पहले हुई। खरोरा थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से टाटीबंध क्षेत्र में रहने वाले बीबीए के 20 साल के छात्र रविंद्र को पकड़ा था। आरोपी छात्र ने 27 मार्च 2019 को एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया था। जिसे कई लोगों ने देखा और शेयर किया। इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सर्च करना या इससे संबंधित कोई भी वीडियो शेयर करना अपराध है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है। इसमें 5 साल की सजा हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
