चाइल्ड लाइन बिलासपुर एवं एक रुपया मुहिम ने बच्चों को दिया खुला मंच
( बच्चों के कहा हमें आंगनवाड़ी केंद्र चाहिये )
बिलासपुर // चाइल्ड लाइन शिखर युवा मंच बिलासपुर एवं एक रुपया मुहिम बिलासपुर के द्वारा संयुक्त रूप से मुरुम खादान अशोक नगर बिलासपुर में खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 नम्बर के कार्य एवं महत्व को बताया गया और कोरोना महामारी से बचाव के उपाय में बताया गया कि हाथ धुलाई कैसे चरणबद्ध तरीके धोया जाता एवं एक रुपया मुहिम की सुश्री सीमा वर्मा के द्वारा बच्चों को गुड़ टच बेड टच एवं POCSO कानून के विषय मे विस्तार से बताया गया।

बच्चों के द्वारा चाइल्ड लाइन बिलासपुर के समक्ष अपनी बस्ती की निम्न समस्या रखी बच्चों ने बताया कि वहाँ एक भी आंगनवाड़ी सेंटर नहीं है जिसके कारण 0 से 5 वर्ष के बच्चों को नियमित पोषण आहार नही मिल रहा और गर्भवती शिशुवती महिलाओ को आंगनवाड़ी की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है , चाइल्ड लाइन बिलासपुर के द्वारा बच्चों को अस्वाशन दिया गया कि उनकी बस्ती की समस्या को संबंधित विभाग तक पहुँचाया जायेगा एवं चाइल्ड लाइन बिलासपुर एवं एक रुपया मुहिम बिलासपुर के द्वारा 50 बच्चों को सिलेट पेन एवं मास्क वियरण किया गया इस आयोजन को सफल बनाने में चाइल्ड लाइन समन्वयक संदीप राव मोहिते टीम मेम्बर कु सोमालिया पटेल . जनक यादव. इंद्र यादव . रवि वैष्णव का महत्वपूर्ण योगदान रहा !

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
