चोरी का डीजल रखने वाले दो गिरफ्तार ,,
बिलासपुर // रतनपुर पुलिस ने डीजल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से 40 लीटर डीजल जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र में डीजल चोरी होने की शिकायत मिली थी। सोमवार की रात पुलिस को रतनपुर बाईपास मार्ग में दो युवकों के पास चोरी का डीजल होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर ने टीम के साथ कार्रवाई की। मौके से पेंडारवा निवासी रहमान खान पिता खरीद खान (उम्र 32 वर्ष) एवं अजीज खान पिता नवाब खान (उम्र 38 वर्ष) को पकड़ा गया। उनके पास से 40 लीटर डीजल जप्त किया गया । पुलिस को डीजल चोरी का होने का अनुमान है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/02/2026शिव आराधना के साथ मानवता की सेवा: युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान…सड़क सुरक्षा का भी संदेश, युवाओं को मिले हेलमेट…
राजनीति13/02/2026लिंगियाडीह विवाद पर भड़का सियासी संग्राम: सामान्य सभा के बीच गेट पर धरना, सड़क पर चक्काजाम, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन…
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
