• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

चोरी की बिजली से निजी ठेकेदार करवा रहा सरकारी काम… निगम प्रशासन व बिजली विभाग की ठेकेदार के प्रति इतनी नरमदिली की आखिर कोई तो वजह होगी..?

क्या बिजली विभाग ने, बिजली चोरी की छूट दे रखी है, ठेकेदार को…

बिलासपुर // शहर के जूना बिलासपुर हटरी चौक मे नाली निर्माण में निकला मलबे का ढेर, सड़क पर फैलाकर, सड़क जाम करने वाले ठेकेदार पर निगम प्रशासन अंकुश अभी भी नहीं लगा पा रहा है। शायद इसीलिए उक्त ठेकेदार नाली निर्माण का अपना मलबा, आज भी जूना बिलासपुर की उस सड़क पर डलवा रहा है। जिस पर, संकरी होने के कारण वैसे भी भीड़भाड़ और जाम लगता ही रहता है। इन्हीं ठेकेदार महोदय की एक और करतूत सभी लोगों को आश्चर्य में डाल रही है। इनके द्वारा नाली व फर्श खोदने और तोड़ने के लिए लगाई गई वाइब्रेटर मशीन भी चोरी की बिजली से चलाई जा रही है। जूना बिलासपुर के हटरी चौक सरीखे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जिस तरह बेधड़‌क बिजली के तारों में कटिया मारकर बिजली की चोरी की जा रही है, वह आश्चर्यजनक है।निर्माण स्थल से कुछ ही कदमो की दूरी पर बिजली विभाग का आफिस है इस मार्ग से दिन भर में कितने बिजली अधिकारी और कर्मचारियों का आना जाना है। इसके बावजूद सरेआम और बेधड़क बिजली के तार से कटिया फंसा कर हो रही बिजली चोरी पर, पता नहीं किसी का ध्यान क्यों नहीं जा रहा है..? या जिम्मेदारों के द्वारा देख कर भी अनजान बनने का नाटक किया जा रहा है । ठेकेदार के प्रति इतनी नरमदिली की आखिर कोई वजह तो होगी..? और सरेआम बिजली चोरी होते देख रहे जूना बिलासपुर के लोग , इस “निडरता की वजह” का ही, अपने-अपने तरीके से अनुमान लगा रहे हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed