छत्तीसगढ़ युवा नोनिया समाज का प्रथम अधिवेशन सम्पन्न…
अक्टूबर, 18/ 2021, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ युवा नोनिया समाज का प्रथम अधिवेशन रविवार को जांजगीर चंपा के खरौद में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए।
अधिवेशन के सभापति घनश्याम नोनिया ने कहा कि नोनिया समाज को मजबूत और संगठित बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर युवाओं को तैयार करना होगा। आने वाला समय युवाओं का रहेगा। समाज के सीनियर और वरिष्ट लोगों का सतत मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। इसके साथ ही समाज के युवाओं को आगे आकर काम करना होगा। अब समय आ गया है कि युवा वर्ग भी समाज हित मे फैसला ले और बढ़ चढ़ कर काम करे। उन्होंने कहा कि रोटी बेटी संबंध से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है। सामाजिक समस्याओं को धीरे धीरे सरलता से निपटाया जाए। इस अधिवेशन में ग्राम गुड़ी नारगोड़ा, काया, परसदा, खरौद नगर, समेत अन्य गांवों के नोनिया समाज के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
