जिम्मेदारी से भाग रहा श्रम विभाग….
मजदूरों से भरी आज फिर एक बस पकड़ी गयी …

जैजैपुर/जांजगीर // ब्लाक मुख्यालय जैजैपुर में आज शाम उडि़सा पासिंग 26 सीटर बस में बेलादुला के 24 मजदूरों को उडि़सा पासिंग बस में ले जाया जा रहा था, किसी ने जैजैपुर पुलिस को इसकी सूचना दी ग्राम के सिवाने में ही पुलिस बस को खाली कराकर बस को थाना ले आये और बस ड्रायव्हर के पास बेलादुला तक की परमीट की कागज तो है पर मजदूरों को कौन ले कर जा रहा था, या इन मजदूरों के सरदार कौन है यह अब तक पता नही चल सका है। इस संबंध में जैजैपुर पुलिस का कहना है कि बस चालक के पास यहां का परमीट है किंतु मजदूरों को ले जाने संबंधी कोई कागज नही होने से मजदूरों को गांव में उतार कर बस को थाना लाया गया था।
31 अगस्त को भी पकड़ी गयी थी बस …
आपकों बता दे कि 31 अगस्त की देर शाम एक पंजाब पासिंग की बस को जैजैपुर पुलिस ने पकड़ी थी जिसमें 62 मजदूर सवार थे। बस को सुबह छोड़ दिया गया था तहसीलदार ने इस संबंध में श्रम विभाग को सूचना देने की बात भी कही थी किंतु जब श्रम विभाग के अधिकारी से 1 सितंबर को पूछा गया तो उन्होने कहा कि इंस्पेक्टर को भेजा था पर कोई मजदूर नही मिले।
श्रम विभाग कागजों पर…
आपकों बता दे कि जिला मुख्यालय के श्रमविभाग में कोरोना काल के समय जब मजदूरों को बाहर से लाया जा रहा था तब भी इनके आंकड़े सही नही बैठ रहे थे और आज मजदूरों से भरी बस पकड़ी जा रही है इसके बाद भी विभाग यह पता नही कर पा रही है कि इनका सरदार कौन है? आखिर इन मजदूरों का संपर्क कैसे हो रहा है? बस में एक साथ कैसे बैठ रहे है? जब यह सब घटना हो रही है तो कहीं न कहीं मजदूरों का ठेकेदार भी परदे के पीछे बैठा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
