जिला पंचायत सभापति ने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
बिलासपुर, फरवरी, 16/2022
बुधवार को जिला पांचयत सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में मुद्दों मांग और समस्याओं को लेकर अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों सवाल जवाब किया। बैठक में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों ने जमकर फटकार लगाई।
बैठक में बिलासपुर और जीपीएम डीएफओं की गैरमौजूदगी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जमकर आक्रोश जाहिर किया। जीपीएम डीईओ की उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान समेत सभापति और सदस्यों ने निन्दा प्रस्ताव लाया। मामले की जानकारी रायपुर दिए जाने की बात कही। बैठक में शिक्षा विभाग अटैचमेन्ट, शिक्षकों की कमी,आंगनबाड़ी और स्कूलों की जर्जर भवन को लेकर चर्चा हुई। खासकर जीपीएम में हाथी भगाने को लेकर डेढ़ करोड़ रूपये खर्च की बात पर सदस्यों ने जमकर शोर मचाया।
बुधवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की में प्रस्तुत 9 महत्वपूर्ण एजेन्डों पर चर्चा हुई। सड़क पानी, बिजली , स्वास्थ्य, रेडी टू ईट,गौठान,मनरेगा, कृषि विभाग समेत पेयजल, शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों की तरफ से पेश किए गए रिपोर्ट पर जमकर बहस हुई। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा…
बैठक में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने विभागीय अधिकारियों के सामने ग्राम उर्तुम,खैरा ल, बसिया, मगरउछला, पोड़ी स,लिमतरी में लो वोल्टेज की समस्या को बताते हुए ट्रांसफार्मर की मांग की। गौरहा ने परसाही में नया तालाब उत्खनन, के लिए हाई स्टेशन तार और खंभों को हटाए जाने की बात कही। शिक्षा विभाग अधिकारी से सेमरा प्राथमिक स्कूल और लिमतरी हाई स्कूल में अतरिक्त कक्ष निर्माण की बात कही व अनुकंपा नियुक्ति,खेल प्रतियोगिता में शासकीय राशि के अनियमितता के संबंध में जानकारी मांगी। अंकित गौरहा ने महिला बाल विकास विभाग अधिकारी से पौंसरा,नगोई, परसाही,महमंद,धूमा,बसिया,मगरउछला में नए आंगनबाड़ी भवन बनाए जाने की मांग को रखा। साथ ही यह भी बताया कि बैमा,धूमा,बसिया, सिलपहरी,पोड़ी स में आंगनबाड़ी केंद्रों को मरम्मत किए जाने की जरूरत है साथ ही ग्राम पौंसरा, नगरौड़ी,धूमा, पोड़ी (स) में बड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती किए जाने को कहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अधिकारी के सामने भरारी से परसदा रोड मरम्मत,बिजौर से परसाही रोड मरम्मत किए जाने के मुद्दे को उठाया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत उराईहापारा रोड़ ग्राम नगोई लिमतरी फदहा से सारधा सड़क की स्वीकृति किए जाने के मांग के अलावा लगरा से उर्तुम सड़क के मरम्मत के मुद्दे को प्रमुखता के साथ रखा।
पीएचई अधिकारी को बताया कि पौंसरा,सेमरा,बैमा नगोई,उर्तुम,परसाही, फरहदा,पोंडी (स), ढेंका, धूमा, मानिकपुर मगरउछला, बन्नाकडीह में गर्मी के साथ ही जल स्तर नीचे चला जाता है और पानी की समस्या बढ़ जाती है इसलिए क्षेत्र मेंबिगड़े नल के मरम्मत के साथ कम से कम 10 बोर कर आम जनता की पानी समस्याओं को दूर किया जाए।
स्वास्थ विभाग के पौसरा उपस्वास्थ केंद्र व्यवस्थित रूप से चलित करने का निर्देश देते हुए पौसरा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के मरम्मत व ग्राम पंचायत उर्तुम,ढेंका,महमंद में नवीन उपवास्थ केन्द्र की मांग की व ग्राम लगरा में स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने के लिए कहा।
सभापति गौरहा ने रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत खमतराई में मजदूरी भुगतान से संबंधित शिकायत के निराकरण के लिए कहा व ग्राम पंचायत उर्तुम में किसानों के लिए पुल निर्माण की मांग,परसाही में नरवा सफाई की स्वीकृति व लगरा में अपूर्ण राजीव गांधी सेवा केंद्र को पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिया। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के अंतर्गत प्रस्तावित ग्राम बैमा नगोई,सेमरा,लगरा में गौठान के निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग व गौधन न्याय योजना के पौंसरा जल्द ही राशि भुगतान कराने को कहां।

ग्राम पंचायत के राशियों का दुरुपयोग करने वाले सचिवों पर कार्रवाई की मांग की…
ग्राम पंचायत लगरा के सचिव अखिलेश कश्यप के द्वारा लगातार 15 वित्त की राशि को पंचायत के खाते में ट्रांसफर करने के लिए तीन परसेंट कमीशन की मांग की जा रही व बिरकोना व ग्राम उर्तुममें पदस्थ रहते हुए शासकीय राशियों का जमकर दुरुपयोग किया गया इसकी जांच व भौतिक सत्यापन की मांग सभापति अंकित गौरहा ने की है। कृषि विभाग में बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सहायक पात्रे व मरकाम जो राज्य सरकार की योजनाओं को किसान को लाभान्वित कराने के लिए उनसे राशि की मांग करते हैं, इनकी शिकायत भी जिला पंचायत सदस्यों ने कृषि अधिकारियों से की है।
आवास आवंटन में अनियमितता व बिल्हा ब्लॉक के अवास मित्रों के भुगतान का मामला…
जिला पंचायत सभापति के प्रयास से स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री ने बिलासपुर जिला के आवास मित्रों के पूर्ण भुगतान कराया था परंतु बिल्हा ब्लॉक के चेतना यादव व जिला पंचायत के आनंद पांडेय के द्वारा गलत जानकारी देने के कारण बिल्हा ब्लॉक के आवास मित्रों का भुगतान नहीं हो पाया जबकि पूरे जिले की आवास मित्रों का भुगतान हो गया इस विषय में भी जिला पंचायत सभापति ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है व 2016-17 और 2017-18 में कमीशन लेकर एक ही पंचायत में 200 से 250 आवास आवंटित कर दिए गए। इस विषय में भी जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
