
बिलासपुर // छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट मरवाही विधानसभा से जोगी कांग्रेस को चुनाव के पहले ही बड़ा झटका लगा है, वही जोगी परिवार की मुश्किलें कम होते नजर नही आ रही है। JCCJ के अध्यक्ष अमित जोगी के नामांकन निरस्त होने के बाद अब उनकी पत्नी ऋचा जोगी का भी नामांकन निरस्त कर दिया गया है, जिसके बाद अब उपचुनाव में जोगी परिवार से कोई भी चुनाव नही लड़ पायेगा साथ ही अब उनके भविष्य में भी किसी तरह के चुनाव लड़ने को लेकर संशय है। ऋचा जोगी के नामांकन को विधि सम्मत नही होने का हवाला दिया जा रहा है। इससे पहले नीला छानबीन समिति ने ऋचा के जाति प्रमाणपत्र को निलंबित किया था। अब सवाल उठता है कि मरवाही सीट से JCCJ से उम्मीदवार कौन होगा या पार्टी चुनाव से पीछे हटेगी बहरहाल हाईप्रोफाइल सीट को लेकर लोगो के बीच अटकलों का दौर जारी है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी का एक बयान सामने आया है। अमित जोगी ने कहा है कि जोगी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। सरकार के पास यही हथकंडा बचा था। मेरे परिवार को राजनैतिक रूप से खत्म करने की साजिश की जा रही है, लेकिन आखिरी सांस तक मरवाही की जनता की जोगी परिवार सेवा करेगी। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कहना है कि प्रत्याशी कौन होगा इसका फैसला कोर कमेटी में किया जायेगा। हम इस मामले को आगे कोर्ट में ले जाएंगे।
अमित जोगी पर दर्ज हो सकती है एफआईआर…
JCCJ के अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है। उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने अमित जोगी पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं । छानबीन समिति ने अपने जाँच आदेश में कहा है कि अमित जोगी कंवर आदिवासी नहीं है । अमित जोगी ने कंवर आदिवासी का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में धोखेबाजी की है, इसलिए उनका जाति प्रमाणपत्र रद्द किया गया, अब कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
